Last Updated:
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने विवादित गाने को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं. लेकिन इसी बीच एक बार फिर वह इंटरनेशनल लेवल पर अपना जलवा दिखाने को तैयार है. सामने आई खबर के मुताबिक एक्ट्रेस फीफा वर्ल्ड कप 2026 में परफॉर्म करती नजर आ सकती हैं.
नोरा फतेही के फैंस के लिए खुशखबरी
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सामने आई एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2026 में परफॉर्म कर सकती है. खबरों की मानें तो उनका परफॉर्मेंस 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्टेडियम में होने वाला है. ये पहले मैच से ठीक पहले रखा जाएगा.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. नोरा फतेही मेगा इवेंट में परफॉर्म कर सकती हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें अप्रोच किया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
फीफा वर्ल्ड कप का सेरेमनी में करेंगी परफॉर्म
दूसरी बार मचाएंगी धमाल
लेकिन खबर है कि नोरा इस बड़े मंच पर अपना जलवा दिखा सकती हैं.हर कलाकार के लिए फीफा में परफॉर्म करना एक बड़ा मौका है. अगर ऐसा होता है और नोरा ने परफॉर्म किया तो ये उनका दूसरा मौका होगा. साल 2022 में भी वह कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरेमनी में अपने डांस का जलवा दिखाती नजर आई थीं.फिलहाल नोरा की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है.
बता दें कि वहीं दूसरी तरफ नोरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर छिड़ा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोरा फतेही को एक आखिरी चांस दिया है. उन्होंने कहा है कि वह आयोग के सामने पेश हों और अपनी बात रखें. इसके लिए आयोग ने 27 अप्रैल को सुनवाई की तारीख रखी है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें


