—Advertisement—

विधायक ने वन महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में लगाए पौधे , बच्चों को बताया पर्यावरण का जीवन मे महत्त्व

Author Picture
Published On: July 3, 2024

—Advertisement—

विधायक ने वन महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में लगाए पौधे , बच्चों को बताया पर्यावरण का जीवन मे महत्त्व

दुद्धी सोनभद्र। वन विभाग 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मना रहा है ।‌ इसी क्रम के बुधवार को दुद्धी वन रेंज के स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीडर में वन महोत्सव मनाया गया | इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने बच्चों व ग्रामीणों को मानव जीवन मे पर्यावरण का महत्व समझाया ,बताया कि एक पेड़ हमे पूरे जीवन शुद्ध हवा ,छाया , फल आदि प्रदान करती है|

एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होती है| कार्यक्रम दौरान विधायक ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया उनके साथ उनके अनुज पुत्र नीरेंद्र गोड , डीएफओ भानेन्द्र सिंह ,एसडीओ पिपरी उषा ने भी विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया | अंत मे ग्रामीणों सहित बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और उन्हें विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो पौधे वितरित किये जिसे उन्हें अपने घर के आस पास लगा कर उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी सौंपी|अंत में पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने विद्यालय परिसर से रैली निकाली जिसे मुख्य अतिथि विधायक विजय सिंह गोंड ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया बच्चों ने गांव के मजरे मजरे जाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया |

इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ,नगर अध्यक्ष गौस मोहम्मद खान , ग्राम प्रधान सुरेश चंद ,विद्यालय के प्रधानाचार्य मुसई राम , वन क्षेत्राधिकारी दुद्धी गर्जन राम वन दरोगा कन्हैया लाल , माधव राम , रमेश गुप्ता सहित रेंज के समस्त वनकर्मी उपस्थित रहें|

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X