—Advertisement—

,

विण्ढमगंज में भाजपा की भव्य तिरंगा शोभायात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र |

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: August 12, 2025

—Advertisement—

विण्ढमगंज में भाजपा की भव्य तिरंगा शोभायात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र |

विण्ढमगंज (सोनभद्र) – आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विण्ढमगंज में भाजपा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक, गणमान्य लोग और रामजी पब्लिक स्कूल के बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

शोभायात्रा का संचालन दुद्धी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सरवन सिंह गोड, ग्राम प्रधान सलैयाडीह और ग्राम प्रधान बुतबेढ़वा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। रास्ते भर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। हाथों में लहराते तिरंगे और जोश से भरे कदम लोगों के राष्ट्र प्रेम का संदेश दे रहे थे।

यात्रा में प्रमुख रूप से जीत सिंह खरवार, वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष), मनीष मद्धेशिया (युवा मोर्चा अध्यक्ष), ग्राम बुतबेढ़वा प्रधान प्रतिनिधि संजय प्रसाद गुप्ता, सुभाष शर्मा (मंडल उपाध्यक्ष), रवि जायसवाल उर्फ मोनू जायसवाल, तथा ग्राम सलैयाडीह प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंसु सिंह शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि “हर घर तिरंगा यात्रा” का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उनके अनुसार, तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की पहचान, सम्मान और बलिदान की गाथा है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने देश की अखंडता, एकता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X