—Advertisement—

,

विढ़मगंज मे पत्रकार एकादश ने व्यापारी एकादश को 10 विकेट से हराया

Author Picture
Published On: January 16, 2026

—Advertisement—

पत्रकार एकादश ने व्यापारी एकादश को 10 विकेट से हराया

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आज सन जुबली कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पत्रकार एकादश व व्यापारी एकादश के बीच हुए मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर किया।
शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा खेल से शरीर मन मस्तिष्क स्वस्थ होते हैं खेल में आपसी सद्भावना रखने से भाईचारा का मोहब्बत बना रहता है किसी भी खेल में एक जीतता है तो दूसरा हारता है जब तक दूसरा हारेगा नहीं तब तक कोई जीतेगा नहीं इसलिए हारने वाले खिलाड़ी अपने मनोबल को कभी भी गिरने नहीं दें, क्योंकि आपके हारने से ही आपके भाई दूसरी टीम जीत का सेहरा बांध रही है। तत्पश्चात पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला पत्रकार एकादश के कप्तान प्रभात कुमार ने लिया, वही व्यापारी एकादश को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापारी एकादश की टीम ने 12 ओवर में 113 रन बनाया जिसमें व्यापारी के खिलाड़ी रवि रंजन पटेल ने दो चौका छह छक्का की मदद से 36 रन बनाया विकेट कीपर टुन्नू रावत ने 21 रन बनाया वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी पत्रकार एकादश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रियांशु गुप्ता ने 29 गेंद पर छह छक्का, छह चौक की मदद से 70 रन का सर्वाधिक पारी खेली, रवि सिंह ने एक छक्का एक चौका की मदद से 26 रन, राजा ने दो चौका की मदद से 11 रन, कैप्टन प्रभात कुमार ने मात्र पांच रन बनाए तथा 10 ओवर 4 गेंद में ही 118 रन बनाकर पत्रकार एकादश मैं मैच को 10बिकेट से जीता। पूरे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रियांशु गुप्ता को दिया गया। इस खेल के शुभारंभ के मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पुर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, भाजपा महामंत्री संजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, अशोक जायसवाल, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, सरजू प्रसाद, ओपी यादव सहित सन जुबली कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष विनोद सिंह गोंड, उपाध्यक्ष मनीष मद्धेशिया युवा मोर्चा, कोषाध्यक्ष शिवम मद्धेशिया सहित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X