—Advertisement—

,

विंढ़मगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को जनप्रतिनिधियों का मिला मजबूत समर्थन

Author Picture
Published On: January 20, 2026

—Advertisement—

विंढ़मगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को राज्यसभा सांसद तथा गौतम जी का मिला मजबूत समर्थन

विंढ़मगंज/सोनभद्र विंढ़मगंज रेलवे स्टेशन पर रांची–चोपन एक्सप्रेस (18631/18632) एवं स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस(12873/12874) के अप-डाउन ठहराव की मांग को लेकर चल रहे प्रयासों को जनप्रतिनिधियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस क्रम में राज्यसभा सांसद श्री राम सकल जी के साथ-साथ श्रीकृष्ण गौतम जी, सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज तथा सांसद रेल प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी से समन्वय स्थापित करते हुए निरंतर पहल की गई,जनप्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में माननीय अध्यक्ष एवं सीईओ, रेलवे बोर्ड,रेल मंत्रालय,भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण मांग अब रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय के उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है। ज्ञापन में विंढ़मगंज स्टेशन पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आदिवासी एवं ग्रामीण आबादी की आवश्यकताओं तथा दो राज्यों की सीमा पर स्थित इस स्टेशन की विशेष महत्ता को प्रमुखता से रखा गया है।क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि इन दोनों प्रमुख ट्रेनों का ठहराव विंढ़मगंज स्टेशन पर स्वीकृत होता है, तो विंढ़मगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल रेल सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X