—Advertisement—

,

विंढ़मगंज में विद्या भारती द्वारा आयोजित सप्तशती का संगम कार्यक्रम संपन्न

Author Picture
Published On: January 23, 2026

—Advertisement—

विंढ़मगंज में विद्या भारती द्वारा आयोजित सप्तशती का संगम कार्यक्रम संपन्न

 

विंढमगंज (सोनभद्र) विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, काशी शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में “सप्तशती का संगम”कार्यक्रम का आयोजन संत श्री सच्चा बाबा सरस्वती विद्या मंदिर,आदर्श नगर विंढमगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बुटवेढवा विंढमगंज तारा गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रंजना चौधरी (ब्लॉक प्रमुख) दुद्धी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री कुमारी प्रियंका गौतम रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा रावत शामिल हुईं।मुख्य वक्ता प्रियंका गौतम ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में ज्योतिबाई फुले,सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख,बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं कुमारी सुश्री मायावती जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को शिक्षा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है और बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी संस्कार और संवेदनशीलता की शिक्षा देना आवश्यक है,ताकि समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम में राम विचार गौतम, संजय गुप्ता, सुरेंद्र भारती, अजय गुप्ता, डॉ. राजकुमार भारती, अभिषेक चंद्रवंशी, आदित्य, प्रिंसिपल जितेंद्र तिवारी, गिरवर पासवान, मनोज पांडे, मनीष द्विवेदी, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र यादव, आशा गुप्ता, निराला कुमारी, काजल विश्वकर्मा, सुनीता यादव, ज्योति प्रिया, विमला, आरती सहित विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं,कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, महिला जागरूकता और सामाजिक समानता के प्रति चेतना जागृत करना रहा।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X