—Advertisement—

,

विंढ़मगंज में पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से फिर खतरे में पड़ी जाने

Author Picture
Published On: January 7, 2026

—Advertisement—

 

एनएच-39 पर गड्ढों के कारण कार पलटी, बड़ा हादसा टला

 

विण्ढमगंज (सोनभद्र)नेशनल हाईवे एनएच-39 पर पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार की रात घिवही रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास सड़क की बदहाली के कारण एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गहरे गड्ढों और टूटी सड़क के चलते एक कार अनियंत्रित होकर दो बार पलट गई।हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। कार संख्या JH14C-7036 में सवार अग्रवाल परिवार के पति पत्नी वाराणसी से लौट रहे थे। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कार पलटते हुए करीब 100 मीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अंत में पश्चिम दिशा की ओर सीधी खड़ी हो गई। सौभाग्य से दोनों को केवल हल्की चोटें आईं, जिससे उनकी जान बच गई।विण्ढमगंज निवासी प्रभा पाण्डेय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, उक्त स्थल पर सड़क में लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जगह जगह इस रेलवे क्रॉसिंग के पास आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अब तक कोई स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विन्ढ़मगंज काली मंदिर के पास तथा अन्य जगहों पर भी रोड जर्जर स्थिति है जब नेशनल हाईवे की यह स्थिति है, तो क्षेत्र की लिंक सड़कों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि एनएच-39 पर घिवही रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास सड़क की तत्काल पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X