—Advertisement—

,

विंढ़मगंज के सुखड़ा बांध में पर्यटकों का उमड़ा सैलाब, पिकनिक स्पॉट के रूप में बना आकर्षण का केंद्र

Author Picture
Published On: January 1, 2026

—Advertisement—

सुखड़ा व पिपरहवा बांध को पर्यटक स्थल घोषित करने की उठी मांग

विढ़मगंज/सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र में नववर्ष और अवकाश के अवसर पर विंढ़मगंज क्षेत्र स्थित सुखड़ा बांध में पर्यटकों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के कारण यह स्थान क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रविवार को सुबह से ही बांध परिसर में पर्यटकों की भीड़ लगी रही, जिससे कई बार आवागमन बाधित हो गया।

पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख कारण यह है कि जब बांध के ऊपरी छोड़ पर स्थित पहाड़ियाँ, चट्टानें और चारों ओर फैली हरियाली अपनी प्राकृतिक छटा बिखेरती हैं, तो सुखड़ा बांध की सुंदरता और भी अधिक निखर जाती है। इसी मनमोहक दृश्य के कारण यह बांध पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय होता जा रहा है। दूर दराज के क्षेत्र से आए हुए पर्यटकों ने परिवार और मित्रों के साथ बांध के किनारे और ऊपरी पहाड़ी के चट्टानों पर समय बिताया, तस्वीरें लीं और प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुखड़ा बांध के साथ-साथ पिपरहवा बांध भी प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत रमणीय स्थल है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में अभी तक इसका समुचित विकास नहीं हो पाया है।क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने सुखड़ा व पिपरहवा बांध को आधिकारिक रूप से पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि इन स्थलों पर सड़क,पार्किंग, शौचालय,बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तो यह क्षेत्र सोनभद्र जिले में पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सकता है,साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।पर्यटकों ने भी प्रशासन से इन स्थलों के विकास की मांग करते हुए कहा कि थोड़ी सी व्यवस्था से यह स्थान जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X