—Advertisement—

,

विंढ़मगंज का लाल बना रेल विभाग में गजटेड ऑफिसर, AWM/ADME पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

Author Picture
Published On: September 25, 2025

—Advertisement—

विंढ़मगंज का लाल बना रेल विभाग में गजटेड ऑफिसर, AWM/ADME पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर |

विंढ़मगंज (सोनभद्र)।

विंढ़मगंज क्षेत्र के ग्राम धरती धोलवा निवासी अशोक कुमार पासवान पुत्र बालचंद राम पासवान ने कठिन परिश्रम और संघर्ष के बल पर रेलवे विभाग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन विशेष परीक्षा के जरिए AWM/ADME (ग्रुप-बी, गजटेड ऑफिसर) पद पर हुआ है।

रेलवे विभाग में अशोक पासवान का सफर प्रेरणादायक रहा है—वर्ष 2000 में JE बने वर्ष 2011 में SSE बने,वर्ष 2017 में CVI पद पर कार्य किया,वर्ष 2021 में Instructor पद पर कार्यभार संभाला और अब 2025 में AWM/ADME (Group-B, Gazetted Officer) पद पर चयनित हुए हैं

गरीबी और संघर्ष के बीच पले-बढ़े अशोक पासवान ने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। उनके मिलनसार स्वभाव और मधुर व्यवहार के कारण क्षेत्र में उनकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है।

परिजनों के साथ-साथ क्षेत्रवासी भी इस उपलब्धि से गौरवान्वित हैं और लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अशोक पासवान की सफलता पूरे विंढ़मगंज क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X