—Advertisement—

,

विंढमगंज में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाई गई भागवंती देवी की छठवीं पुण्यतिथि

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 13, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाई गई भागवंती देवी की छठवीं पुण्यतिथि

विंढमगंज क्षेत्र में दिनांक 12 मार्च 2026 को पूर्व लेखपाल श्री शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा (पटवारी) की धर्मपत्नी स्वर्गीय भागवंती देवी की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन तथा सत्संग का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और लोककल्याण की कामना के साथ यज्ञ-हवन संपन्न कराया। वर्तमान समय में विश्व में हो रहे उथल-पुथल और अशांति के माहौल को देखते हुए उपस्थित लोगों ने विश्व में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रार्थना की।

इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय भागवंती देवी तथा उनके पति श्री शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा के सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए जनसेवा और सामाजिक कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री प्रभु सिंह कुशवाहा, श्री शिव कुमार सिंह कुशवाहा, श्री रमेश सिंह कुशवाहा, श्री रामदास कुशवाहा, श्री हुलाश राम यादव तथा श्री राजकुमार त्यागी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लोककल्याण और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता श्री अनिल कुशवाहा ने किया। यह आयोजन विंढमगंज स्थित उनके आवास पर शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X