—Advertisement—

,

विंढमगंज में श्याम महोत्सव में जमकर झूमे श्याम भक्त

Author Picture
Published On: November 10, 2024

—Advertisement—

विंढमगंज में श्याम महोत्सव में जमकर झूमे श्याम भक्त

विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह स्थिति कल्याण मंडप के प्रांगण में शनिवार की रात श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को भव्य शोभायात्रा को विंढमगंज पुरे बाजार में घुमाया गया शोभायात्रा के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष डीजे की धुन पर जमकर थिरक रहे थे। जगह-जगह पुष्प की वर्षा भी हो रही थी। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। जगह-जगह बाबा के दर्शन-पूजन कर रहे थे। शोभायात्रा कल्याण मंडप पहुंची और भक्ति जागरण भी हुआ। सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने जमकर भक्ति रस का पान किया।

महोत्सव में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।कोलकाता से आए विकास अग्रहरि ने ‘हारे के सहारे श्याम हमारा ने लोगों की जमकर वाहवाही लूटी। झारखंड से आई श्वेता अग्रवाल ने भी सुंदर भजन सुनाए मौजूद महिला-पुरुष जमकर थिरके। जय श्याम, जय श्रीश्याम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे के आयोजन में अनेक प्रकार के व्यंजन प्रसाद रुप वितरण किया गया ।इस मौके पर सुनील गुप्ता,शिव अग्रवाल, लट्टू अग्रहरि, रूपेश केशरी,आंनद जायसवाल, पप्पू जायसवाल, अमित केशरी,नंदु विश्वकर्मा, नंदलाल केसरी,राजू जायसवाल, अविनाश अग्रवाल,संजय गुप्ता,मोनू केसरी, नंदकिशोर गुप्ता,संजय अग्रवाल,उदय जायसवाल, संतोष जायसवाल, विकास जायसवाल,शालू जायसवाल नितू केशरी, नेहा जायसवाल, मनिषा गुप्ता, पुजा देवी, ज्योति केशरी आदि मौजूद थे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X