—Advertisement—

,

विंढमगंज में फिर रेल हादसा, मानव पुलिया नहीं बनने से बढ़ा खतरा – 40 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश |

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: August 25, 2025

—Advertisement—

विंढमगंज में फिर रेल हादसा, मानव पुलिया नहीं बनने से बढ़ा खतरा – 40 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश |

विंढमगंज। सोमवार सुबह करीब 7 बजे विंढमगंज रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर पीछे ट्रेन की चपेट में आने से प्रदीप उर्फ़ छोटू (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र भुनेश्वर पासवान, निवासी धरती डोलवा, की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां अब तक मानव पुलिया (अंडरग्राउंड) नहीं बनाई गई है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण और छात्र-छात्राएं इसी ट्रैक को पार करने को मजबूर हैं। शासन व रेल प्रशासन से कई बार पत्राचार होने के बावजूद भी यहां पुलिया का निर्माण नहीं हुआ, जिसके कारण ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस स्थान पर मानव पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की कि न केवल पुलिया का निर्माण कराया जाए, बल्कि स्टेशन परिसर के आसपास ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

हादसे के बाद यह सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है कि आखिर कब तक ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को विवश रहेंगे, और कब तक जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या की अनदेखी करते रहेंगे।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X