—Advertisement—
विंढमगंज में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

—Advertisement—
विंढमगंज, सोनभद्र।
जानकारी के अनुसार, स्वराज ट्रैक्टर (नंबर UP 64 AR 1083) बालू से लदा हुआ पोलवा ग्राम पंचायत के आईटीआई कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़ा गया। कार्रवाई स्थानीय उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक राजू कुमार, पुत्र श्याम, निवासी महुली को भी पकड़ लिया। अवैध खनन और परिवहन को देखते हुए ट्रैक्टर को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर दिया गया और मामले की जानकारी खनन विभाग को भेज दी गई ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More


