—Advertisement—

,

विंढमगंज बस स्टैंड का सामुदायिक शौचालय बदहाल – महिलाओं व यात्रियों को भारी परेशानी, ग्रामीणों में आक्रोश |

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: July 28, 2025

—Advertisement—

विंढमगंज बस स्टैंड का सामुदायिक शौचालय बदहाल – महिलाओं व यात्रियों को भारी परेशानी, ग्रामीणों में आक्रोश |

✍️ समाचार संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विंढमगंज | जनपद – सोनभद्र (उ.प्र.)

विंढमगंज (सोनभद्र): विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंड पर यात्रियों और आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक सुलभ शौचालय की हालत आज इतनी बदतर हो चुकी है कि उसका उपयोग करना जोखिम भरा हो गया है। शौचालय का संडास महीनों से पूरी तरह भरा पड़ा है, जिससे आसपास गंदगी, बदबू और संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय की देखरेख और जिम्मेदारी दुद्धी ब्लॉक के सेक्रेटरी सुनील श्रीवास्तव के अधीन है, लेकिन उन्होंने अब तक इसकी सफाई या मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। शिकायतों और मांगों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी की चुप्पी ग्रामीणों के आक्रोश को बढ़ा रही है।

महिलाओं और बच्चों की सबसे बड़ी परेशानी:

शौचालय में फैली गंदगी और बदबू के चलते महिलाएं और बच्चे सार्वजनिक स्थान पर शौच जाने में असहज महसूस कर रहे हैं। मजबूरी में यात्रियों को खुले में शौच करना पड़ रहा है, जो स्वच्छ भारत अभियान और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए एक सीधी चुनौती है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

1. सामुदायिक शौचालय की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

2. नियमित रूप से सफाई और रखरखाव की व्यवस्था हो।

3. जिम्मेदार अधिकारी पर लापरवाही का जवाबदेही तय हो।

चेतावनी: यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय लोग धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रशासन से सवाल:

आख़िर कब तक विंढमगंज की जनता गंदगी और बदहाली में जीवन जीने को मजबूर रहेगी? क्या प्रशासन ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज करता रहेगा?

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X