—Advertisement—

,

विंढमगंज पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 6, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

विंढमगंज (सोनभद्र), 06 मार्च 2026:

जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना विंढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना विंढमगंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने रेलवे अंडरपास के पास बहद ग्राम सलैयाडीह थाना विंढमगंज क्षेत्र से कमलेश अगरिया पुत्र शिवनाथ अगरिया निवासी ग्राम करहेल थाना कोन, जनपद सोनभद्र (उम्र 26 वर्ष) को रात लगभग 10:40 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना विंढमगंज में मुकदमा अपराध संख्या 28/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X