—Advertisement—

,

विंढमगंज के रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज के रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

सोनभद्र जनपद के विंढमगंज स्थित रामलीला मैदान में दिनांक 15 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बुल्लू केसरी ने की। कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था में उपाध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, महामंत्री विकास जायसवाल उर्फ टिंकू जायसवाल तथा संयोजक अमल कुमार जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी निवासी संजीव कुमार गोड़ तथा मेयोरपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने उपस्थित व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को समाज में एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला बताया।

होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके साथ ही व्यापारियों और उपस्थित लोगों के मनोरंजन के लिए कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। लोग संगीत और होली के रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए।

कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। यह होली मिलन समारोह क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने में सफल रहा।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X