—Advertisement—

विंढमगंज इंडियन गैस एजेंसी पर पहुंची गैस की गाड़ी, बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा सिलेंडर

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 15, 2026

—Advertisement—


विंढमगंज इंडियन गैस एजेंसी पर पहुंची गैस की गाड़ी, बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा सिलेंडर


विंढमगंज क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत के बीच आज इंडियन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी पहुंच गई है। गाड़ी पहुंचने की खबर मिलते ही एजेंसी परिसर के आसपास उपभोक्ताओं की हलचल बढ़ गई। हालांकि अभी गैस का वितरण शुरू नहीं किया गया है।

एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार गैस का वितरण केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को किया जाएगा जिनकी बुकिंग पहले से ऑनलाइन सुनिश्चित की गई होगी। बुकिंग ओटीपी के माध्यम से, व्हाट्सएप के जरिए या मोबाइल मैसेज द्वारा कन्फर्म होने के बाद ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जाएगा।

एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बिना ऑनलाइन बुकिंग के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर देना संभव नहीं होगा। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि पहले अपनी बुकिंग ऑनलाइन सुनिश्चित करें, उसके बाद ही एजेंसी पर आकर गैस प्राप्त करें।

बताया गया कि सरकार द्वारा जारी नियम व शर्तों के अनुसार ही गैस वितरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जब तक उपभोक्ता की बुकिंग सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक गैस का वितरण करना मुश्किल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी के कारण काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन आज गैस की गाड़ी पहुंचने से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को धैर्य रखने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X