गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर को ठंडक देने वाले पेय की जरूरत बढ़ जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार, देसी शिकंजी पूरी तरह प्राकृतिक होती है और शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करती है. इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें, जो सुबह तक फूलकर जेल जैसा हो जाता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसके बाद ठंडे पानी और चीनी का मिश्रण तैयार करें. एक गिलास में ताजा नींबू का रस डालें, फिर स्वाद के लिए चाट मसाला मिलाएं. इसमें एक चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें और ऊपर से तैयार ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. चाहें तो बर्फ भी डाल सकते हैं. यह पूरी तरह सुरक्षित और हेल्दी ड्रिंक है.