—Advertisement—

लगातार फ्लॉप के बाद मिला ‘पनौती’ का टैग, 1 फिल्म ने चमका दी इमेज, अब सनी देओल संग धमाका करने को तैयार

Author Picture
Published On: March 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एक्ट्रेस की गिनती उन चुनिंदा हीरोइनों में होती है, जिन्हें अपनी खूबसूरती की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें ‘पनौती’ का टैग दे दिया गया था. उन्हें फिल्ममेकर अनलकी मानने लगे थे. लेकिन, राजकुमार हिरानी की एक फिल्म ने उनके प्रति लोगों के नजरिये को बदला. वे अब अपनी अगली फिल्म में सनी देओल के साथ नजर आएंगी.

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन सहित बॉलीवुड में कुछ दिग्गज हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में काफी स्ट्रगल देखा. एक मशहूर एक्ट्रेस को भी शुरुआती फ्लॉप फिल्मों के बाद पनौती मान लिया गया था. मेकर्स उन्हें ‘बैड लक’ बताकर कास्ट करने से बचने लगे थे. नतीजतन, एक्ट्रेस को डेब्यू के बाद काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा था. (फोटो साभार: IMDb)

Dia Mirza, Dia Mirza struggle, Sunny Deol movie ikka, Dia Mirza movies, Dia Mirza life story, Dia Mirza sunny deol movie

हम बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में उन हालातों का सामना किया, जिसकी कल्पना करना भी किसी कलाकार के लिए डरावना हो सकता है. दीया ने ताजा इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द बयां करते हुए कहा कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें इंडस्ट्री में ‘पनौती’ यानी बदकिस्मत तक कह दिया गया था. यह सुनकर आज भले ही हैरानी हो, लेकिन उनकी शुरुआती कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद लोगों का नजरिया उनके प्रति बदल गया था. (फोटो साभार: IMDb)

Dia Mirza, Dia Mirza struggle, Sunny Deol movie ikka, Dia Mirza movies, Dia Mirza life story, Dia Mirza sunny deol movie

दीया की डेब्यू फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ को आज भले ही ‘कल्ट क्लासिक’ माना जाता है और इसके गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं, लेकिन 25 साल पहले जब यह रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसके बाद, उनकी कुछ और बड़ी फिल्में भी नहीं चलीं, जिसका नतीजा यह हुआ कि जो लोग कभी उनके घर के बाहर कतार लगाकर खड़े रहते थे, उन्होंने अचानक उनसे दूरी बना ली. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dia Mirza, Dia Mirza struggle, Sunny Deol movie ikka, Dia Mirza movies, Dia Mirza life story, Dia Mirza sunny deol movie

एक्ट्रेस ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि करियर की शुरुआत में उनकी तुलना लगातार ऐश्वर्या राय से की जाती थी. हालांकि यह एक बड़ी तारीफ थी, लेकिन दीया के लिए यह तुलना जी का जंजाल बन गई. इसकी वजह से उन्हें कई अच्छे मौके मिलने में दिक्कत होने लगी, क्योंकि मेकर्स उन्हें एक इंडीपेंडेट शख्सियत के बजाय किसी की ‘परछाई’ के रूप में देखने लगे थे. (फोटो साभार: IMDb)

Dia Mirza, Dia Mirza struggle, Sunny Deol movie ikka, Dia Mirza movies, Dia Mirza life story, Dia Mirza sunny deol movie

दीया ने हार नहीं मानी, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उनके पास बिल्कुल काम नहीं था. ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाकर निर्देशक राजकुमार हिरानी को फोन किया. दीया ने उनसे साफ कहा, ‘मेरे पास कोई काम नहीं है और मैं बहुत स्ट्रगल कर रही हूं. कोई मुझे मौका नहीं दे रहा है, प्लीज मुझे अपनी फिल्म में काम दीजिए, मैं स्क्रीन टेस्ट देने को भी तैयार हूं.’ (फोटो साभार: IMDb)

Dia Mirza, Dia Mirza struggle, Sunny Deol movie ikka, Dia Mirza movies, Dia Mirza life story, Dia Mirza sunny deol movie

राजकुमार हिरानी ने उनकी बात सुनी और अपनी फिल्म ‘संजू’ में उन्हें संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार ऑफर किया. दीया मानती हैं कि यह फिल्म उनके डूबते करियर के लिए एक जीवनदान साबित हुई. इस फिल्म की सफलता ने इंडस्ट्री की उस सोच को गलत साबित कर दिया जो उन्हें ‘अनलकी’ मानती थी.(फोटो साभार: IMDb)

Dia Mirza, Dia Mirza struggle, Sunny Deol movie ikka, Dia Mirza movies, Dia Mirza life story, Dia Mirza sunny deol movie

‘संजू’ के बाद दीया के करियर ने एक नई करवट ली और आज वह न केवल एक सफल एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक निर्माता और लेखिका भी बन गई हैं. वह कहती हैं कि पिछले एक दशक में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वह उन लोगों की सोच को बदलने में कामयाब रही हैं जिन्होंने उन्हें कभी कमतर आंका था. (फोटो साभार: IMDb)

Dia Mirza, Dia Mirza struggle, Sunny Deol movie ikka, Dia Mirza movies, Dia Mirza life story, Dia Mirza sunny deol movie

साल 2026 दीया के लिए बेहद बिजी और धमाकेदार रहने वाला है. इस साल उनकी चार बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इनमें सनी देओल के साथ फिल्म ‘इक्का’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और जिमी शेरगिल के साथ अलग-अलग वेब सीरीज शामिल हैं. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X