—Advertisement—

रोनाल्डो को टक्कर देने के लिए नेमार तैयार! 8.16 अरब रुपये का मिला ऑफर – Al Hilal agree deal with Paris St Germain for Neymar

Author Picture
Published On: March 19, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सऊदी अरब की घरेलू फुटबॉल फ्रेंचाइजी अल हिलाल ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार के लिए सोमवार को पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ कथित तौर पर 90 मिलियन यूरो (8.16 अरब रुपये या लगभग 100 मिलियन डॉलर) के हस्तांतरण शुल्क पर सहमति जता दी.

Zoom

रोनाल्डो को टक्कर देने के लिए नेमार तैयार! (Neymar/Instagram)

नई दिल्ली. सऊदी अरब की घरेलू फुटबॉल फ्रेंचाइजी अल हिलाल (Al Hilal FC) ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार (Neymar) के लिए सोमवार को पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ कथित तौर पर 90 मिलियन यूरो (8.16 अरब रुपये या लगभग 100 मिलियन डॉलर) के हस्तांतरण शुल्क पर सहमति जता दी. अल हिलाल की इस बड़ी रकम पर सहमति जताने के बाद 31 वर्षीय नेमार का सऊदी प्रो लीग में जाना लगभग तय माना जा रहा है.

बता दें यह शुल्क तेल-समृद्ध देश द्वारा समर्थित लीग के लिए उच्च-स्तरीय फुटबॉल प्रतिभाओं पर खर्च करने का एक रिकॉर्ड होगा. अल हिलाल आखिरकार रियाद में अपने शहर की प्रतिद्वंद्वी टीम अल नासर से बराबरी करने के लिए इस करार पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. अल नासर ने जनवरी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) बड़ी रकम के साथ लुभाया था.

बताया जा रहा है कि नेमार को शुरूआती दो साल के अनुबंध के लिए पेशकश की गई है. इस दौरान ब्राजील के फॉरवर्ड खिलाड़ी को लगभग 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का वार्षिक वेतन मिलने की उम्मीद है. यह 38 वर्षीय रोनाल्डो के कथित वेतन का लगभग आधा है.

नेमार ने पीएसजी के लिए 173 मुकाबलों में प्रदर्शन किए. इस बीच क्लब को 13 खिताब जीतने में मदद मिली. इसमें पांच लीग 1 खिताब भी शामिल हैं. इसके अलावा टीम साल 2020 चैंपियंस लीग फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही.

About the Author

authorimg

राकेश सिंह

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X