रेल रोको संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक

अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग, आंदोलन की चेतावनी

विंढ़मगंज/सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विंढ़मगंज रेलवे स्टेशन पर रेल ठहराव की मांग को लेकर रेल रोको संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक वन भोज कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। बैठक में 10 जनवरी 2024 को हुए सफल रेल रोको आंदोलन की समीक्षा की गई, जिसके परिणामस्वरूप पटना–सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस का ठहराव विंढ़मगंज स्टेशन पर सुनिश्चित हुआ था।
बैठक में उसी आंदोलन की उपलब्धि को आधार बनाते हुए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण राम ने कहा कि विंढ़मगंज क्षेत्र के लोगों के साथ लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है और यहां की नजदीकी व प्रमुख रेलवे स्टेशन विंढ़मगंज होने के बावजूद केवल एक ट्रेन का ठहराव देकर रेल विभाग ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। रांची–चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस जैसी अति आवश्यक ट्रेनों का ठहराव न दिया जाना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विंढ़मगंज स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से माननीय डीआरएम धनबाद, जीएम हाजीपुर एवं रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि समय रहते मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आगे और बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में रांची–चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस सहित इस मार्ग से गुजरने वाली अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
वहीं पासवान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि इस रूट से वाराणसी के लिए अब तक कोई सीधी ट्रेन नहीं है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने वाराणसी के लिए शीघ्र सीधी ट्रेन चलाए जाने की मांग की।
बैठक में रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र पासवान, बुटबेढ़वा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, अजय गुप्ता, सलैयाडीह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश रावत, पवन कुमार, किसान संघ अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कृष्णा प्रसाद भारती, मुन्ना पासवान, उदय गुप्ता, मुन्ना भारती, अमरेश भारती, ननकेश्वर पासवान, भगवान उरांव, रामचंद्र जायसवाल सहित दर्जनों समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एक माह के भीतर अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया, तो पुनः बैठक कर संबंधित अधिकारियों को सूचना देते हुए व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में पहले से अधिक संख्या में लोग विंढ़मगंज रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

https://www.capitolmedical.com.ph/wp-content/

https://www.mededuinfo.com/themes/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/

https://sbus.org.br/wp-content/

http://www.medytox.com/-/demo-slot/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/themes/slot-demo/

https://rtp-slot-online-dan-volatilitas.powerappsportals.com/

https://live-sdy.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://spadegaming.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bo-judi-togel.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-seabank.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-pulsa.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bonus-new-member.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://sweet-bonanza.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://pgsoft.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-ovo.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bocoran-admin-slot.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://trik-slot-gacor.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://starlight-princess.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://mahjong-ways-1-dan-2.powerappsportals.com/