—Advertisement—

रेखा का जीजा, क्रिकेटर बनने का देखा सपना, किस्मत ने बना दिया हीरो, पिता के निधन के बाद पलटी किस्मत

Author Picture
Published On: April 5, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मशहूर एक्टर तेज सप्रू का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है. वे कभी क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन निर्देशक रविकांत ने उन्हें दूर से देखते ही अपनी फिल्म ‘सुरक्षा’ (1979) के लिए बतौर हीरो चुन लिया. हालांकि, पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने विलेन के किरदार निभाने शुरू किए, जिसने उन्हें असली पहचान दिलाई. ‘त्रिदेव’ का गोगा और ‘मोहरा’ का इरफान उनके सबसे यादगार विलेन रोल्स में से हैं. 80 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके तेज सप्रू रिश्ते में दिग्गज अभिनेत्री रेखा के जीजा लगते हैं. आज वे अपनी कड़क आवाज और असरदार अभिनय के लिए बॉलीवुड के भरोसेमंद कलाकार माने जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

एक्टर को विलेन बनकर पॉपुलैरिटी मिली.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फिल्मों में जितना हाथ हीरो का होता है, उतना ही उस खतरनाक विलेन का भी, जिसके बिना कहानी अधूरी लगती है. अमरीश पुरी और शक्ति कपूर जैसे दिग्गजों की विरासत को आगे बढ़ाने वाले ऐसे ही एक मंझे हुए कलाकार हैं तेज सप्रू. 5 अप्रैल 1955 को मुंबई के एक फिल्मी परिवार में जन्मे तेज सप्रू की पहचान उनकी उन कटीली भूरी आंखों और कड़क आवाज से है, जिससे उन्होंने पर्दे पर सालों तक दर्शकों को डराया. हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि तेज कभी एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे. उनका असली जुनून तो क्रिकेट और बैडमिंटन था और वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. एक दिन उनके पिता ने बताया कि फिल्म ‘सुरक्षा’ के डायरेक्टर रविकांत को एक नए हीरो की तलाश है. जब तेज अपने जीजा के साथ उनसे मिलने पहुंचे, तो डायरेक्टर ने उन्हें दूर से देखते ही कह दिया कि यही मेरी फिल्म का हीरो बनेगा. बस यहीं से उनके फिल्मी सफर का आगाज हुआ.

तेज सप्रू ने साल 1979 में ‘सुरक्षा’ फिल्म से बतौर हीरो एंट्री तो मार ली, लेकिन खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकीं. फिल्म रिलीज के कुछ ही समय बाद दिवाली के दिन उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया. अचानक आई इस मुसीबत ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी तेज के कंधों पर डाल दी. उस वक्त घर चलाने और पैसों की तंगी को दूर करने के लिए उन्हें जो भी रोल मिला, उन्होंने बिना नखरे किए उसे अपनाया. उन्हें इसी दौरान विलेन के रोल ज्यादा ऑफर होने लगे और उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से खलनायक के किरदारों में जान फूंक दी. दिलचस्प बात यह भी है कि तेज सप्रू का निजी रिश्ता बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा से भी है. दरअसल उनकी शादी रेखा की छोटी बहन धनलक्ष्मी से हुई है, इस नाते वह रेखा के जीजा लगते हैं.

फिल्म ‘त्रिदेव’ से आया करियर में टर्निंग प्वॉइंट
तेज सप्रू के करियर में असली टर्निंग पॉइंट साल 1989 में आया जब फिल्म ‘त्रिदेव’ रिलीज हुई. इसमें अमरीश पुरी के बेटे ‘गोगा’ के रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी. इसके बाद 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘मोहरा’ में ‘इरफान’ का किरदार हो या ‘घायल’ और ‘विश्वात्मा’ जैसी फिल्में, उनके हर विलेन लुक को लोगों ने खूब पसंद किया. उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और बाद में टीवी की दुनिया में भी अपनी एक अलग धाक जमाई. क्रिकेट के मैदान से शुरू हुआ उनका सफर भले ही विलेन की गलियों में मुड़ गया, लेकिन आज भी जब कोई दमदार और प्रभावशाली विलेन की बात करता है, तो तेज सप्रू का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. अपनी विशिष्ट शैली और मेहनत के दम पर उन्होंने साबित किया कि किरदार छोटा हो या बड़ा, मेहनत और लगन से उसे यादगार बनाया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X