—Advertisement—

'राष्ट्रपति तुरंत बुला रहे हैं', US वित्त मंत्री को लाइव इंटरव्यू पर ट्रंप का आया बुलावा, लगे कांपने

Author Picture
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को गुरुवार को एक लाइव टीवी पर इंटरव्यू दे रहे थे, तभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनको सिचुएशन रूम में आने का बुलावा भेज दिया. 63 साल के बेसेंट व्हाइट हाउस में स्काई न्यूज के विल्फ्रेड फ्रॉस्ट के साथ इंटरव्यू कर रहे थे, तभी उनके असिस्टेंट ने आकर कहा, ‘राष्ट्रपति आपसे तुरंत मिलना चाहते हैं.’ बेसेन्ट ने तुरंत अपना माइक्रोफोन हटाया और इंटरव्यू से निकल गए. यह घटना सुबह 10:22 बजे घटी. पत्रकार को वित्त सचिव के दोबारा इंटरव्यू में शामिल होने के लिए लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा. जब वे वापस लौटे तो काफी घबराए हुए और थोड़े हकलाते हुए नजर आए. जब ​पत्रकार ने उनसे पूछा कि ट्रंप कैसे हैं? क्या अमेरिकी राष्ट्रपति तनाव में हैं, तो बेसेंट ने जवाब दिया, ‘राष्ट्रपति का मनोबल बहुत अच्छा है. ईरानी मिशन तय समय से काफी आगे बढ़ रहा है.’

Related News
Home
Facebook
Telegram
X