—Advertisement—

राम चरण ने अपनी पहली कमाई से किया था कुछ ऐसा, इमोशनल हो गई थीं मां, गर्व से चौड़ा हो गया था पिता चिरंजीवी का सीना

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने साल 2007 में फिल्म चिरुथा से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. उनके डेब्यू को लेकर एक बड़ी दिलचस्प बात यह है कि फिल्म साइन करते वक्त पैसों या फीस को लेकर कोई बात ही नहीं हुई थी. न तो चिरंजीवी ने और न ही राम चरण ने प्रोड्यूसर से किसी रकम की मांग की. असल में राम चरण सिर्फ अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने और अपनी मेहनत साबित करने पर ध्यान दे रहे थे, फीस उनके लिए मायने नहीं रखती थी.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी की विरासत को कंधों पर लिए राम चरण ने साल 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा. इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था और अश्विनी दत्त इसके प्रोड्यूसर थे. फिल्म से उनकी एंट्री तो धमाकेदार रही, लेकिन फैंस के मन में हमेशा एक सवाल रहता है कि आखिर सुपरस्टार राम चरण की पहली कमाई कितनी थी और उन्होंने उन पैसों का क्या किया.

Ram Charan First Paycheck, Chirutha Movie Salary, Ram Charan Family Values, Ram Charan Remuneration per Film, Chiranjeevi reaction to Ram Charan First Income, राम चरण की पहली सैलरी, चिरुथा फिल्म फीस, राम चरण इमोशनल स्टोरी, चिरंजीवी का बेटा, राम चरण की मां सुरेखा

हैरानी की बात यह है कि फिल्म शुरू होने से पहले फीस को लेकर कोई बात ही नहीं हुई थी. न तो चिरंजीवी ने और न ही राम चरण ने पैसों की कोई मांग रखी. हालांकि, प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त को इस यंग एक्टर पर पूरा भरोसा था और चिरंजीवी के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान था. इसलिए उन्होंने खुद ही तय किया कि वह राम चरण को उनके डेब्यू के लिए 50 लाख रुपये बतौर फीस देंगे.

Ram Charan First Paycheck, Chirutha Movie Salary, Ram Charan Family Values, Ram Charan Remuneration per Film, Chiranjeevi reaction to Ram Charan First Income, राम चरण की पहली सैलरी, चिरुथा फिल्म फीस, राम चरण इमोशनल स्टोरी, चिरंजीवी का बेटा, राम चरण की मां सुरेखा

जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और पहला शेड्यूल खत्म हुआ, तो अश्विनी दत्त चेक लेकर खुद चिरंजीवी के घर पहुंचे. वहां पहुंचने से पहले उन्होंने राम चरण को फोन करके इसकी जानकारी दी. इस पर चरण ने बहुत ही सादगी से जवाब दिया, ‘अंकल, मैं घर पर ही हूं, लेकिन आप यह चेक नीचे मेरी मम्मी को दे दीजिए.’ अपनी पहली कमाई मां के हाथों में सौंपकर चरण ने सबका दिल जीत लिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ram Charan First Paycheck, Chirutha Movie Salary, Ram Charan Family Values, Ram Charan Remuneration per Film, Chiranjeevi reaction to Ram Charan First Income, राम चरण की पहली सैलरी, चिरुथा फिल्म फीस, राम चरण इमोशनल स्टोरी, चिरंजीवी का बेटा, राम चरण की मां सुरेखा

राम चरण के कहे अनुसार प्रोड्यूसर ने वह चेक उनकी मां सुरेखा कोनिडेला को सौंप दिया. बेटे की पहली मेहनत की कमाई हाथ में थामते ही मां की आंखें भर आईं. राम चरण ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दिन अपनी मां की आंखों में जो खुशी और गर्व उन्होंने देखा था, वह उनके जीवन की सबसे अनमोल यादों में से एक है. उनके लिए उस एहसास की कीमत करोड़ों से बढ़कर थी.

Ram Charan First Paycheck, Chirutha Movie Salary, Ram Charan Family Values, Ram Charan Remuneration per Film, Chiranjeevi reaction to Ram Charan First Income, राम चरण की पहली सैलरी, चिरुथा फिल्म फीस, राम चरण इमोशनल स्टोरी, चिरंजीवी का बेटा, राम चरण की मां सुरेखा

बेटे के इस संस्कार ने पिता चिरंजीवी को भी हैरान कर दिया था. अपने पहले चेक को मां के चरणों में रखने की इस सादगी को देख मेगास्टार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. आखिरकार 27 सितंबर 2007 को फिल्म चिरुथा रिलीज हुई. नेहा शर्मा और मणि शर्मा के शानदार संगीत से सजी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसके गानों ने तो उस वक्त हर तरफ धूम मचा दी थी.

Ram Charan First Paycheck, Chirutha Movie Salary, Ram Charan Family Values, Ram Charan Remuneration per Film, Chiranjeevi reaction to Ram Charan First Income, राम चरण की पहली सैलरी, चिरुथा फिल्म फीस, राम चरण इमोशनल स्टोरी, चिरंजीवी का बेटा, राम चरण की मां सुरेखा

इस छोटी सी घटना ने साबित कर दिया कि राम चरण को पिता से सिर्फ टैलेंट ही नहीं, बल्कि ऊंचे संस्कार भी मिले हैं. 50 लाख रुपये से अपना सफर शुरू करने वाले राम चरण आज एक ग्लोबल स्टार हैं और अब एक फिल्म के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस लेते हैं.

Ram Charan First Paycheck, Chirutha Movie Salary, Ram Charan Family Values, Ram Charan Remuneration per Film, Chiranjeevi reaction to Ram Charan First Income, राम चरण की पहली सैलरी, चिरुथा फिल्म फीस, राम चरण इमोशनल स्टोरी, चिरंजीवी का बेटा, राम चरण की मां सुरेखा

इन दिनों राम चरण अपनी अगली फिल्म पेड्डी को लेकर बिजी चल रहे हैं और यह 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी. इनके अलावा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की एडिटिंग नेशनल अवॉर्ड विजेता नवीन नूली कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X