—Advertisement—

रामानुजन जयंती पर विंढमगंज में गणित मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Author Picture
Published On: December 22, 2025

—Advertisement—

रामानुजन जयंती पर विंढमगंज में गणित मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में संत श्री सच्चा बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर दिनांक 22 दिसंबर को विद्यालय परिसर में गणित मेले का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों की बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभा के विकास के उद्देश्य से चित्रकला, रंगोली, गणित प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह आयोजन विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तार्किक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र तिवारी सहित शिक्षकगण—श्री मनोज पांडेय, श्री गिरवर पासवान, श्री मनीष कुमार, श्री सुरेन्द्र जी, श्री संतोष जी, श्री विमल जी, श्रीमती आरती, श्रीमती ज्योति जी, श्रीमती आशा, श्रीमती गुंजा कुमारी, श्रीमती निर्जला, श्रीमती सुनीता जी, श्री निराला जी, श्रीमती काजल जी एवं श्री संदीप उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश रावत जी, श्री सुरेन्द्र रावत जी, श्री राजेश गुप्ता जी, श्री ओम रावत जी, श्री शैलेश जी एवं श्री राजकुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X