—Advertisement—

राजकुमार की हीरोइन, डायरेक्टर के प्यार में जिसने तबाह कर लिया था फ्यूचर, 7 फिल्मों में ही सिमट गया करियर

Author Picture
Published On: March 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो समय के साथ भी धुंधली नहीं पड़तीं. प्रिया राजवंश की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही. महज 7 फिल्मों से पहचान बनाने वाली इस अभिनेत्री ने अपने टैलेंट से अलग मुकाम हासिल किया, लेकिन उनकी रहस्यमयी मौत आज भी कई सवाल खड़े करती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

एक्ट्रेस ने 1 फिल्म से बनाई थी बड़ी पहचान

 नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो भले ही कम काम करें, लेकिन अपनी छाप गहरी छोड़ जाते हैं. ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं प्रिया राजवंश जिन्होंने अपने करियर में सिर्फ 7 फिल्में कीं, लेकिन आज भी लोग उन्हें याद करते हैं.

30 दिसंबर 1936 को शिमला में जन्मीं प्रिया राजवंश का असली नाम वीरा सुंदर सिंह था. उनके परिवार का फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिमला में की और फिर एक्टिंग सीखने के लिए लंदन चली गईं. यहीं से उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया. प्रिया राजवंश ने राजकुमार के साथ फिल्म हीर रांझा में भी काम किया था. उनकी ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी.

1 फिल्म से रातोंरात बनी स्टार

कहा जाता है कि लंदन में एक फोटोग्राफर ने उनकी कुछ तस्वीरें खींचीं. ये तस्वीरें मशहूर डायरेक्टर चेतन आनंद तक पहुंचीं और उन्होंने प्रिया को अपनी फिल्म हकीकत में काम करने का मौका दिया. फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई और प्रिया रातों-रात पहचान बनाने में सफल हो गईं.इसके बाद उन्होंने हीर रांझा, हंसते जख्म, हिंदुस्तान की कसम, कुदरत और हाथों की लकीरें जैसी फिल्मों में काम किया. खास बात यह रही कि उन्होंने कम फिल्में कीं, लेकिन हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया. यही वजह है कि कम फिल्मों के बावजूद वह लोगों के दिलों में अपनी जगह बना पाईं.

हर रोल में फूंक दी जान

1 शख्स की वजह से तबाह कर ली जिंदगी

उनके करियर का एक दिलचस्प पहलू यह भी था कि उन्होंने ज्यादातर फिल्में चेतन आनंद के साथ ही कीं. काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. हालांकि, इसी वजह से उन्होंने दूसरे फिल्ममेकर्स के साथ ज्यादा काम नहीं किया और उनका करियर सीमित रह गया. पर्सनल लाइफ में भी प्रिया ने काफी उतार-चढ़ाव देखे. वह लंबे समय तक चेतन आनंद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की. 1997 में चेतन आनंद के निधन के बाद वह काफी अकेली हो गईं और धीरे-धीरे एक्टिंग से दूरी बना ली.

बता दें कि आज यानी 27 मार्च 2000 को प्रिया राजवंश अपने घर में मृत पाई गईं. जांच में सामने आया कि उनकी हत्या हुई थी. इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिल पाने की वजह से मामला पूरी तरह साबित नहीं हो सका. इसी कारण उनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है. प्रिया राजवंश का फिल्मी सफर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उनकी कहानी और उनकी रहस्यमयी मौत आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X