—Advertisement—

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को मिला A सर्टिफिकेट, रिकॉर्ड तोड़ रही एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले काटा बवाल

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की चर्चा हर तरफ हो रही है. फिल्म को CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट भी मिल गया है. इसका लंबा रनटाइम भी सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फैंस को है फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली. रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. अब सेंसर बोर्ड ने भी इसे हरी झंडी दे दी है. CBFC ने इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. इतना ही नहीं फिल्म का रनटाइम भी अब करीब 3 घंटे 49 मिनट का है.

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म की लंबाई 3 घंटे 55 मिनट थी, जिसे अब बदलकर थोड़ा छोटा किया गया है. लेकिन अब भी रणवीर सिंह की ये फिल्म तकरीबन 4 घंटे की है. देखा जाए तो ये फिल्म अपने पहले पार्ट से तकरीबन 15 मिनट लंबी है.

एडवांस बुकिंग में ही मचा दिया तहलका

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है. पहली फिल्म को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब इस फिल्म को भी रिलीज से पहल शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म के रिलीज से पहले ही 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. फिल्म अभी से ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है. थिएटर में भी फिल्म को लेकर तैयारियां खास हो रही है. अब थिएटर में 24 घंटे शो का लुत्फ उठा सकेंगे.

फैंस लगा रहे कयास

इतना ही नहीं मुंबई के मराठा मंदिर ने भी अपने शेड्यूल बदला है. यूं तो रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर चारों ओर ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. लेकिन मराठा मंदिर थिएटर में फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का वक्त बदला गया है. वो भी सिर्फ धुंरधर 2 को जगह देने के लिए. फिल्म को लेकर लोग कई अंदाजे लगा रहे हैं.

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त समेत कई एक्टर्स अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म की कमाई को लेकर लोग कह रहे है कि ये फिल्म अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X