—Advertisement—

रणवीर सिंह का को-स्टार, कभी विराट कोहली के साथ खेलता था क्रिकेट, बहन भी अक्षय कुमार संग आ चुकीं नजर

Author Picture
Published On: April 8, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एक्टर बनने से पहले क्रिकेट के मैदान पर पसीना बहाने वाले साकिब सलीम की एक्टिंग की दुनिया में आने की कहानी काफी दिलचस्प है. कभी विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेलने वाले साकिब आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है, और उन्हीं में से एक नाम है साकिब सलीम का. आज भले ही वो फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका पहला प्यार एक्टिंग नहीं, बल्कि क्रिकेट था.(फोटो साभार: instagram@saqibsaleem)

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेल चुके साकिब का जन्म 8 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता सलीम कुरैशी एक जाने-माने रेस्टोरेंट बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी बहन हुमा कुरैशी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो अक्षय कुमार संग हिट फिल्मों में नजर चुकी हैं. (फोटो साभार: instagram@saqibsaleem)

बचपन से ही साकिब को खेलों का शौक था और वो खासतौर पर क्रिकेट में काफी अच्छे थे. स्कूल और कॉलेज के दिनों में उन्होंने स्टेट लेवल तक क्रिकेट खेला और इसी दौरान उन्हें विराट कोहली के साथ खेलने का मौका भी मिला. हालांकि, जिंदगी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही. (फोटो साभार: instagram@saqibsaleem)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुछ समय तक उन्होंने अपने पिता के बिजनेस में भी हाथ बंटाया, लेकिन उनका मन वहां नहीं लगा. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया. धीरे-धीरे उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ बढ़ा और वो अपने सपनों को पूरा करने मुंबई आ गए.(फोटो साभार: instagram@saqibsaleem)

मुंबई आकर साकिब ने विज्ञापनों में काम करना शुरू किया और साथ ही फिल्मों के लिए ऑडिशन भी देने लगे. मेहनत रंग लाई और साल 2011 में उन्हें फिल्म ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ से बड़ा मौका मिला. इस फिल्म से उन्हें एक नई पहचान मिली और लोगों ने उनके काम को पसंद किया.इसके बाद साकिब ने ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘बॉम्बे टॉकीज’ और ‘हवा हवाई’ जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों ने उनके करियर को धीरे-धीरे मजबूत किया और इंडस्ट्री में उनकी पकड़ बनती गई.(फोटो साभार: instagram@saqibsaleem)

बता दें कि साकिब को असली पहचान फिल्म ‘83’ में क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का रोल निभाया. इस किरदार में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. इसके अलावा वो ‘रेस 3’ जैसी बड़ी फिल्म में भी नजर आए, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी.(फोटो साभार: instagram@saqibsaleem)

फिल्मों के साथ-साथ साकिब ने वेब सीरीज में भी काम किया और हर तरह के रोल निभाने की कोशिश की. रोमांस हो, कॉमेडी हो या सीरियस किरदार, उन्होंने हर जगह खुद को साबित करने की कोशिश की है.(फोटो साभार: instagram@saqibsaleem)

आज साकिब सलीम उन एक्टर्स में गिने जाते हैं जिन्होंने बिना किसी बड़े गॉडफादर के अपनी अलग पहचान बनाई है. क्रिकेट के मैदान से लेकर फिल्मी दुनिया तक का उनका सफर सच में काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है.(फोटो साभार: instagram@saqibsaleem)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X