—Advertisement—

ये 6 स्‍टॉक मुकुल अग्रवाल को बना रहे मालामाल, एक तो छह महीने में 202 फीसदी चढ़ा

Author Picture
Published On: March 21, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Multibagger Stocks : भारत के दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलिया ने वित्‍त वर्ष 2026 में अब तक मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है. इन मल्‍टीबैगर शेयरों का रिटर्न 102 फीसदी से लेकर 202 फीसदी तक रहा है. सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, अग्रवाल ने करीब 71 स्टॉक्स में निवेश कर रखा है. इनकी कुल वैल्यू 14 नवंबर 2025 तक 7,610 करोड़ रुपये थी, जबकि मार्च तिमाही में उनके पोर्टफोलिया का कुल मूल्‍य 6,751 करोड़ रुपये था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चालू वित्‍त वर्ष में अब तक मुकुल अग्रवाल को खूब फायदा हो चुका है.

FY26 की शुरुआत से ही अग्रवाल के पोर्टफोलियो में तेज रफ्तार देखने को मिली है. उनके लगभग आधे स्टॉक्स ने डबल-डिजिट रिटर्न दिए हैं. खास बात यह है कि मुकुल अग्रवाल द्वारा खरीदे गए 11 स्टॉक्स ने 50% से 200% तक की धमाकेदार छलांग इस चालू वित्‍त वर्ष में अब तक लगाई है.
मुकुल अग्रवाल को वित्‍त वर्ष 2026 में अब तक सबसे ज्‍यादा रिटर्न कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स (Concord Control Systems) ने दिया है. इस शेयर में FY26 में 202% उछाल आया है. यह स्टॉक ₹699 से उड़ान भरता हुआ ₹2,115 तक जा पहुंच गया है. कॉनकॉर्ड शेयर में अग्रवाल की 5.5% हिस्सेदारी है.
ओसेल डिवाइसेस (Osel Devices) शेयर ने FY26 में 180% का मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है. इस शेयर में मुकुल अग्रवाल की 7.56% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्‍यू लगभग ₹91 करोड़ हो गई है. खास बात यह स्टॉक सितंबर तिमाही में ही उनके पोर्टफोलियो का हिस्सा बना था. साल 2025 में अब तक ओसेल डिवाइसेस शेयर 129 फीसदी रिटर्न दे चुका है. शुक्रवार को यह शेयर करीब चार फीसदी की तेजी के साथ 677 रुपये पर बंद हुआ.
तत्व चिंतन फार्मा केम शेयर ने भी FY26 में मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है. चालू वित्‍त वर्ष में अब तक यह शेयर 120% रिटर्न दे चुका है. सितंबर तिमाही में इस शेयर में 2.14 फीसदी हिस्‍सेदारी थी. चालू वित्‍त वर्ष की शुरुआत में इस शेयर की कीमत ₹677 थी जो अब ₹1,489 हो चुकी है.
SIRCA Paints शेयर ने भी चालू वित्‍त वर्ष में अब तक 115% मुनाफा दिया है. इस मल्‍टीबैगर शेयर में अग्रवाल की 2.14 फीसदी हिस्‍सेदारी है. SIRCA Paints India शेयर की कीमत FY26 में अब तक ₹242 से बढ़कर ₹520 हो चुकी है. सितंबर 2025 में अग्रवाल के पास 2.52% हिस्सेदारी थी.
इंफोबिन्‍स टेक्‍नोलॉजीज से भी वित्‍त वर्ष 2026 में मुकुल अग्रवाल को अब तक मल्‍टीबैगर रिटर्न मिला है. Zota Health Care के शेयर में अब तक 110% की तेजी आई है. सितंबर 2025 में अग्रवाल की इस शेयर में 4.13% हिस्सेदारी थी, जिसकी कीमत लगभग ₹61 करोड़ है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

Related News
Home
Facebook
Telegram
X