Last Updated:
दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD 2026) का आगाज आज यानी 25 मार्च को हो चुका है. फेस्टिवल के दौरान इडंस्ट्री के कई दिग्गजों को खास सम्मान दिया गया है. इनमें धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. हेमा मालिनी ने इसे गर्व का पल बताया है.
हेमा मालिनी भी हुईं शामिल
नई दिल्ली. दिल्ली में शुरू हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD 2026) में एक्टिंग की दुनिया के कई दिग्गजों को सम्मान दिया जा रहा है. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन ही बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धर्मेंद्र को ये सम्मान श्रद्धांजलि के रूप में दिया गया. इस दौरान एक्ट्रेस और उनकी पत्नी और हेमा मालिनी भी नजर आईं. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कई फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को मिला सम्मान
फेस्टिवल में होगे कई इवेंट
गौरतलब है कि दिल्ली में हो रहे फेस्टिवल 25 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाला है. इसका भव्य उद्घाटन भारत मंडपम में किया गया.इस दौरान बॉलीवुड सितारे भी नजर आए, विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, कंगना रनौत और अनुपम खेर जैसे दिग्गज इस फेस्टिवल में नजर आए. इस फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के साथ-साथ कई इंडस्ट्री से जुड़े खास इवेंट भी होंगे.
हेमा ने रिसीव किया अवॉर्ड
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था. एक्टर के निधन के बाद इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया था. धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आए थे.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें


