—Advertisement—

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकला बाइक रैली

Author Picture
Published On: April 7, 2025

—Advertisement—

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकला बाइक रैली

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE

ओबरा/सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में सोमवार को राम मंदिर से बाइक रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता कर रहे हैं मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के 8 वर्ष सकुशल पूर्ण होने के उपलक्ष में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ओबरा विधान सभा बाइक यात्रा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में अनेकानेक जनहित की योजनाओं का सकुशल संचालन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि भाजपा सरकार ने हासिल की है, जिसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आम जनमानस को लाभान्वित करने का काम किया गया। साथ ही हर वर्ग के विकास के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। प्रदेश की योगी सरकार पूरे राष्ट्र में एक अलग अलख जगाने का काम की है। और उत्तर प्रदेश को रोल मॉडल मानते हुए अन्य प्रदेश की सरकारे भी प्रेरणा लेने का काम कर रही हैं। यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। बिना किसी लोभ, लालच के और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने वाली योगी सरकार कार्यकर्ताओं के लिए सिरमौर के रूप में है। बाइक रैली के माध्यम से जन-जन को प्रदेश की भाजपा सरकार के विकासपरक कार्यों के निमित जागरूक किया गया। दंगामुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश आपसी सौहार्द एवं सामंजस को प्रदर्शित करने का काम कर रहा है, जो आम नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से निरन्तर जोड़ रहा है।

बाइक रैली राम मंदिर से होते हुए सुदामा पाठक, डिग्री कॉलेज चौराहा से दादा उन होते हुए पुनः राम मंदिर में आकर सम्पन्न हो गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाशंकर द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नन्हे, राजेश्वर प्रसाद, युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह प्रभारी रोशन सिंह, भाजपा महामंत्री पवन मिश्रा, सुनील सिंह, राजकुमार यादव, निशांत कुशवाहा, अनुज त्रिपाठी, सभासद अमित गुप्ता, दशरथ शुक्ला, राकेश पासवान, रघुराज सिंह, सूर्या यादव, अभिषेक सेठ, समीर माली, रिजवान अहमद, अनिल सेठ, एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला, अनुज गुप्ता, रोहित पटेल, रामलाल जायसवाल,प्रमोद सोनी, अविनाश जयसवाल, शिवम सिंहा, मुकेश पांडे, राजा गुप्ता, कलाम, अनिल गुप्ता अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X