—Advertisement—

युग निर्माण के लिए शताब्दी वर्ष 2026 को लेकर गायत्री परिवार घर-घर करें जन जागरण

Author Picture
Published On: March 11, 2024

—Advertisement—

युग निर्माण के लिए शताब्दी वर्ष 2026 को लेकर गायत्री परिवार घर-घर करें जन जागरण – राम जी पाण्डेय उपजोन समन्यवक वाराणसी — —

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए होगा गोष्ठी जनजागरण — –

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी-(दुद्धी/ सोनभद्र)- दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत होटल ग्रीन स्टार में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के संपूर्ण विश्व में विभिन्न शांतिकुंज मिशन आयोजन के उद्देश्यों के बीच दुद्धी में विचार एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया |

मंच पर विराजित आदि शक्ति माता गायत्री परम पूज्य गुरुदेव, वंदनीय माता भगवती शर्मा के प्रतिमा पर धूप दीप नैवेद्य पुष्प के सानिध्य में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन आगंतुक अतिथियों द्वारा किया गया | गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक गायत्री परिवार उपजोन समन्वयक वाराणसी राम जी पांडे ने अपने अपने मार्गदर्शन में कहा कि मनुष्य पशुओं के अपेक्षा चेतनशील प्राणी है विषम परिस्थितियों को अपने अनुकूल ढालने का सामर्थ्य चेतना के कारण मनुष्य रखता है | जीवन में बार-बार अज्ञानता उसमें सुधार का नित्य प्रयत्न चेतना के कारण करता है |

यज्ञ और मनुष्य की उत्पत्ति एक साथ हुई पर प्रकाश डालते हुए जीवन के महत्व के बीच युग निर्माण एवं 21वीं सदीं उज्जवल भविष्य के लिए परम् पूज्य गुरुदेव जन्म शताब्दी व अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष 2026 पर घर घर जन जागरण के संकल्प के बीच साधना, आराधना, समयदान,अंशदान के बारे में प्रकाश डाला | गोष्ठी कार्यक्रम के जिला समन्वयक राजकुमार तरुण जी नें मार्गदर्शन स्वरूप कहा गायत्री परिवार युग निर्माण का कार्य सतत चलने वाली प्रक्रिया है जिसके लिए सतत कार्य गायत्री परिवारजनों को करते रहना होगा | आगामी 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज मिशन हरिद्वार के तत्वाधान में सागोबांध में आयोजित होने जा रहे हैं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गोष्टी करने एवं घर-घर जन संपर्क कर यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया | मंचस्थ गायत्री परिवार ट्रस्टी शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा नें कहाँ समय अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लिए की जी जान से जुट जाना होगा इसके इसके लिए घर-घर दीपयज्ञ, कर्मकांड को आगे बढ़ना होगा | संबोधन के क्रम में प्रकाश केसरी व अरविंद कुमार सिंह, डॉ हर्षवर्धन प्रजापति द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ |

रामदास कुशवाह, जीवन राम चन्द्रवंशी द्वारा प्रेरक गीत प्रस्तुति की गई | प्रज्ञा मंडल संचालक अध्यक्ष विंढमगंज, प्रज्ञा मंडल नगवा शिवकुमार, प्रज्ञा मंडल मिठीनिया हरिकेश कुशवाहा, प्रज्ञामंडल अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी, प्रज्ञामंडल सागोबांध रामनाथ प्रजापति सहित रुक्मणि देवी, राजकुमारी देवी द्वारा अपने विचार को रखा गया | संचालक तहसील प्रभारी गायत्री परिवार जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया | इस मौके पर डॉक्टर लवकुश प्रजापति,महेश प्रसाद, रामप्रवेश सिंह, जगत नारायण यादव, शिव शंकर प्रसाद जायसवाल, कमलेश प्रसाद जायसवाल, कुंवर वंशवीर, राम सकल सीताराम उमाशंकर हरिकेश कुशवाहा जमुना प्रसाद विजय कुमार आदि दर्जनों गायत्री परिवार के लोग उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण से किया गया |

(1) रघुवंशी वाइसहब-(प्रिंट मीडिया-संस्थापक एवं प्रधान संपादक) (2) डिजिटल भारत न्यूज़ -(डिजिटल मीडिया-संस्थापक एवं प्रधान संपादक) 📞 मोबाइल नंबर - 7403888881… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X