Last Updated:
PFA Awards 2025: लिवरपूल के मोहम्मद सालाह और आर्सेनल की मैरियोना कैल्डेन्टी को प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. सालाह ने तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है.
मोहम्मद सालाह
लंदन: लिवरपूल के फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह और आर्सेनल की मिडफील्डर मैरियोना कैल्डेन्टी को मंगलवार को प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन पुरस्कारों में पिछले सीजन के लिए इंग्लिश फुटबॉल में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया. वह तीन बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले फुटबॉलर बने हैं.
इस पुरस्कार के लिए इंग्लैंड में खेलने वाले साथी पेशेवर खिलाड़ी मतदान करते हैं. सालाह ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है. मिस्र के इस 33 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने प्रीमियर लीग में 29 गोल किए, जिसकी बदौलत लिवरपूल ने रिकॉर्ड 20वीं बार चैंपियनशिप जीती.
🇪🇬 Egypt and Liverpool forward Mohamed Salah wins the PFA Players’ Player of the Year for the third time.


