नई दिल्ली. फिल्म गुनाह का ‘रूठकर हम’ आज भी उन लोगों की प्लेलिस्ट में जरूर होता है जिन्हें 2000 के दशक के रूहानी गानों से प्यार है. डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इस गाने की जान है. उस दौर में यह जोड़ी न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी काफी चर्चा में थी, जिसकी झलक इस गाने की गहराई और इमोशन्स में साफ दिखती है. रूप कुमार राठौड़ की मखमली आवाज ने इस गाने में एक अलग ही जान फूंक दी है. गाने के बोल इतने सीधे और दिल को छू लेने वाले हैं कि आप इसे सुनते हुए अपनी यादों में खो जाते हैं. साजिद-वाजिद के म्यूजिक से सजा यह गाना उस वक्त की याद दिलाता है जब सादगी और धुन ही किसी गाने को सुपरहिट बनाने के लिए काफी होती थी. इस गाने का पिक्चराइजेशन भी काफी क्लासिक रखा गया है, जो प्यार और तकरार के बीच की बारीक लकीर को खूबसूरती से दिखाता है.नई दिल्ली. फिल्म गुनाह का ‘रूठकर हम’ आज भी उन लोगों की प्लेलिस्ट में जरूर होता है जिन्हें 2000 के दशक के रूहानी गानों से प्यार है. डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इस गाने की जान है. उस दौर में यह जोड़ी न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी काफी चर्चा में थी, जिसकी झलक इस गाने की गहराई और इमोशन्स में साफ दिखती है. रूप कुमार राठौड़ की मखमली आवाज ने इस गाने में एक अलग ही जान फूंक दी है. गाने के बोल इतने सीधे और दिल को छू लेने वाले हैं कि आप इसे सुनते हुए अपनी यादों में खो जाते हैं. साजिद-वाजिद के म्यूजिक से सजा यह गाना उस वक्त की याद दिलाता है जब सादगी और धुन ही किसी गाने को सुपरहिट बनाने के लिए काफी होती थी. इस गाने का पिक्चराइजेशन भी काफी क्लासिक रखा गया है, जो प्यार और तकरार के बीच की बारीक लकीर को खूबसूरती से दिखाता है.
—Advertisement—
मोहब्बत और तकरार की दास्तां, रूप कुमार राठौड़ की रूहानी आवाज, आज भी हर टूटे दिल का सहारा है यह सदाबहार गाना


—Advertisement—

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More










