Last Updated:
मोना सिंह के बेस्टफ्रेंड गौरव गेरा ने आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ में अहम किरदार अदा किया है. अपने दोस्त और उनकी फिल्म के बारे में बात करते हुए मोना सिंह ने कहा कि उन्होंने गौरव को अपने किरदार के बारे में खुलासे करने से रोका था. उन्होंने एक्टर को याद दिलाया था कि एनडीए साइन करने के बाद अपने किरदार पर चुप्पी साध लेना चाहिए. वो कहती हैं कि उन्होंने ये सलाह अपने एक्सपीरियंस से दी थी.
मोना सिंह ने गौरव गेरा को ‘धुरंधर 2’ में अपने रोल के बारे में बात न करने की सलाह दी थी.
नई दिल्ली. मोना सिंह के बेस्टफ्रेंड गौरव गेरा इन दिनों ‘धुरंधर 2’ में अपने लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में एक्टर दमदार रोल में नजर आ रहे हैं और उनके रोल को काफी जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है. इस बीच मोना सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने गौरव को अपने रोल के बारे में खुलासा करने से रोका था. एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में चीजों को सीक्रेट रखने पर जोर देते हुए कहा था कि वो आज ये चीजें अपने एक्सपीरियंस से समझ सकती हैं और यही चीजें अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करती हैं.
मोना सिंह ने बताया कि गौरव गेरा ने ‘धुरंधर 2’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए सालों इंतजार किया है. वो बीते 10-15 साल से ऐसे रोल की तलाश में थे जो उन्हें पहचान दिला सके. लंबे इंतजार के बाद जब एक्टर को आखिरकार वो प्रोजेक्ट मिला तो वो अपनी एक्साइटमेंट रोक नहीं पाए. वो उत्साह में मोना सिंह को अपने किरदार के लुक और वो किरदार कैसा होगा बताने जा रहे थे कि तभी मोना ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने एनडीए साइन किया है.
मोना ने बेस्टफ्रेंड को दी थी सलाह
एक्ट्रेस ने अपने बेस्टफ्रेंड को बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी डिटेल्स को सीक्रेट रखना चाहिए. एनडीए साइन करने के बाद अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी इन चीजों के बारे में बात करना सही नहीं है. एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उन्होंने गौरव को अपने रोल के बारे में किसी से बात न करने की सलाह दी और कहा कि वो उन फोटोज और पिक्चर्स को छिपा लें. मोना के मुताबिक उन्हें ये सीख अपने सीरियल ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’ से मिली थी.
गौरव गेरा ने ‘धुरंधर 2’ में निभाया था अहम रोल
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ में गौरव गेरा का अहम किरदार है. वो ल्यारी के लोकल एजेंट के रोल में नजर आते हैं जो मिशन को पूरा करने में मदद करते हैं. उनका किरदार फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में अहम रोल अदा करते हैं.
‘धुरंधर 2’ बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब दूसरे पार्ट ने 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें


