—Advertisement—

मैक्सिको सिटी में विश्व कप क्वालीफायर के लिए इराकी टीम को वीजा जारी.

Author Picture
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मैक्सिको ने मॉन्टेरी में 31 मार्च को विश्व कप क्वालीफायर के लिए इराक की टीम को वीजा जारी करना शुरू किया. इराक का मुकाबला सूरीनाम और बोलीविया के विजेता से होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इराक फुटबॉल टीम

मैक्सिको सिटी: मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने मॉन्टेरी में 31 मार्च को होने वाले विश्व कप अंतरमहाद्वीपीय क्वालीफायर के लिए इराक की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को वीजा जारी करना शुरू कर दिया है. ईरान युद्ध के कारण इराक की टीम को यहां पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘सऊदी अरब में स्थित मैक्सिको के दूतावास में आठ मार्च को कुछ खिलाड़ियों की वीजा प्रक्रिया पूरी की गई. अन्य खिलाड़ियों की वीजा प्रक्रिया कतर में स्थित दूतावास में पूरी की जाएगी.’

सरकार ने खिलाड़ियों के नाम या वीजा हासिल करने वाले खिलाड़ियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. इराक में मैक्सिको का कोई दूतावास नहीं है.

विश्व कप में जगह बनाने के लिए इराक का मुकाबला सूरीनाम और बोलीविया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. अगर वह क्वालीफाई करने में सफल रहता है तो उसे विश्व कप में फ्रांस, नॉर्वे और सेनेगल के ग्रुप में रखा जाएगा. मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा विश्व कप की सह-मेजबानी कर रहे हैं, जो 11 जून से शुरू होगा.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X