—Advertisement—

‘मैं पाकिस्तानी नहीं हूं’, ‘धुरंधर’ फेम विवेक सिन्हा ने शेयर किया वीडियो, लोगों ने देखते ही सुना दी खरी खोटी

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में खतरनाक आतंकी के रोल में नजर आए एक्टर विवेक सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. वजह उनकी दमदार एक्टिंग है.फिल्म में उन्होंने बोले गए डायलॉग का एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद से ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.अब एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

एक्टर ने रोल में फूंक दी जान

नई दिल्ली. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर में खतरनाक आतंकी का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल उन्होंने फिल्म से अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. अब एक्टर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

वीडियो शेयर कर ट्रोल हुए विवेक

धुरंधर में ओपनिंग सीन में कंधार हाईजैक से जुड़ा एक बहुत दर्दनाक सीन फिल्माया गया है. थिएटर में ये सीन देखकर लोगों की धड़कने थम गई थी. विवेक सिन्हा ने इस सीन में आतंकी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है. खासतौर पर फिल्म में उनका एक डायलॉग ‘हिंदू बड़ी डरपोक कौम है’ तो काफी वायरल हुआ था. इस डायलॉग को विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, लेकिन लोगों ने इस वीडियो को देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X