—Advertisement—

‘मैं उस शादी में रहना नहीं चाहता’, ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन का बेबाक बयान, ट्रोल्स को दिया जवाब

Author Picture
Published On: April 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अभिषेक बच्चन की शादी की सालगिरह नजदीक है, तब उन्होंने ऐश्वर्या राय संग अपने 18 साल लंबे रिश्ते पर बेबाक बयान देकर ध्यान खींचा है. स्टार कपल के बीच अक्सर तलाक की अफवाहें आती रही हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा साथ आकर ट्रोल्स को जवाब दिया है. ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर सवाल उठाने वाले तमाम लोगों को अभिषेक बच्चन ने अब न सिर्फ जवाब दिया, बल्कि अपने परिवार और बेटी पर भी खुलकर बात की.

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हिंदी सिनेमा के वो पावर कपल हैं, जिनके रिश्ते को लेकर तमाम अफवाहें छाई रही हैं. सालों से उनके अलगाव और तलाक की अटकलों का बाजार गर्म है, जबकि वे कई दफा साथ स्पॉट हुए हैं. जूनियर बच्चन ने अब ऐश्वर्या राय के साथ अपनी शादी-रिश्ते, परिवार और पैरेंटिंग पर खुलकर बात की. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce rumour, Aaradhya Bachchan, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन ने लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय संग अपनी शादी और 18 साल लंबे रिश्ते को ‘गहरे अहंकार’ का परिणाम बताया, जिसकी वजह से नेटिजेंस उन्हें ट्रोल करते रहे हैं. दोनों में कौन ज्यादा सफल है और शादी में किसका पलड़ा भारी रहा- जैसे सवालों और मुद्दों पर अभिषेक बच्चन ने अपना मत रखा. वे बोले, ‘जब मेरे पैरेंट की शादी हुई, तब मेरी मां, पिता से ज्यादा बड़ी स्टार थीं. यह सामान्य बात नहीं थी.’ (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce rumour, Aaradhya Bachchan, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ‘यह हमेशा से एक पार्टनरशिप थी. मैं अपने करियर की शुरुआत से ऐश्वर्या राय को जानता था. मैंने अपनी दूसरी फिल्म ‘ढाई आखर प्रेम के’ उनके साथ की थी.’ बल्कि, ऐश्वर्या एकमात्र एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ मेरी कई फिल्में हैं. तब हम रिलेशनशिप में नहीं थे. हम सिर्फ दोस्त थे. हम हमेशा से दोस्त थे.’ (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce rumour, Aaradhya Bachchan, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन ने आगे बताया, ‘अफेयर की शुरुआत से लेकर शादी तक, हमारे बीच हमेशा पार्टनरशिप थी. ऐसी कोई बातचीत नहीं थी कि मैं कमाऊंगा और तुम घर का ध्यान रखोगी. यह बहुत सहज रूप से हुआ. अपनी बात करूं, तो यह गहरे आत्मसम्मान के एहसास से उपजा था.’ उन्होंने कहा कि किसी को पीछे खींचने की जरूरत नहीं है, ताकि वह रेस जीत जाएं. उनके पिता अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें लॉन्च नहीं किया या उनके लिए फिल्म बनाई, हालांकि बाद में उनकी फिल्म ‘पा’ प्रोड्यूस की थी. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce rumour, Aaradhya Bachchan, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय

अभिषेक ने अपनी बात समझाते हुए कहा, ‘मैंने ईगो इसलिए कहा, क्योंकि मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं, जो यह सोचे कि कोई दूसरा हार मान जाए, ताकि मैं रेस जीत जाऊं. यह मेरी फितरत नहीं है. मैं उस पार्टनरशिप या शादी में रहना नहीं चाहता, जिसमें मेरी पत्नी को काम बंद करना पड़े, ताकि मैं खुद में मर्द महसूस कर सकूं. खुशकिस्मत हूं कि मेरी पत्नी भी ऐसा नहीं सोचती.’ (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce rumour, Aaradhya Bachchan, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन ने न सिर्फ ऐश्वर्या संग अपने रिश्ते पर बात की, बल्कि बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश में दोनों के योगदान पर भी चर्चा की. वे बोले, ‘पिता अच्छे शिक्षक नहीं होते. ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे एहसास आड़े आ जाते हैं और हमारे अंदर वैसी संवेदना नहीं होती, जैसी महिलाओं में होती है.’ (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce rumour, Aaradhya Bachchan, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन समझाते हैं, ‘मर्द दिखाते हैं कि उन्हें क्या चाहिए. हम एक्शन पर फोकस करते हैं. हम बहुत संवेदनशील हो गए हैं और यह बड़ी बात है. आप काम करके उदाहरण पेश करते हो. घर में दोनों आराध्या के लिए बेस्ट वर्जन बनने की कोशिश करते हैं. क्या अच्छा है क्या बुरा है, बच्चों को सीधा बताने से बेहतर है कि हम उन्हें करके बताएं. यह ऐसा नहीं है कि मुझे उन्हें सेल्फ डिफेंस सिखाना है. अगर आपने मेरी बीवी को देखा है, तो आप जानते हैं कि वे खुद का ध्यान रख सकती हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce rumour, Aaradhya Bachchan, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन आखिर में कहते हैं, ‘जब पैरेंट्स उसूलों के साथ अपनी जिंदगी जीते हैं, तो बच्चे देखते हैं और उनकी नकल उतारते हैं. इस तरह, माता-पिता अपने बच्चों को तैयार करते हैं. इसलिए घर में खुद को मर्द या औरत दिखाने की होड़ नहीं होती.’ दोनों सितारों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी. इस साल, उनकी शादी को 19 साल पूरे हो जाएंगे.(फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X