—Advertisement—

‘मैंने बहुत कुछ झेला, दया के काम किए’, अनु अग्रवाल ने लिखा इमोशनल पोस्ट, चेहरे बदलने-ट्रीटमेंट पर कही ये बात

Author Picture
Published On: March 21, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

‘आशिकी’ फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने जीवन को बदल देने वाले हादसे को याद किया और बताया कि इस हादसे ने उनके पूरे शरीर और दिमाग को हिला कर रख दिया था. उन्होंने साल 1999 में हुए उस हादसे के बारे में खुलकर बात की, जिसने उनके चेहरे के साथ-साथ उनकी मानसिक सेहत पर भी गहरा असर डाला.

नब्बे के दशक में आई ‘आशिकी’ से रातों स्टार बनीं अनु अग्रवाल साल 1999 में एक भीषण सड़क हादसे में चोटिल हुईं. उनके चेहरा और शरीर जख्मी हो हुआ. वह कई महीनों तक कोमा में रहीं. अनु ने समय-समय पर अपने इस एक्सीडेंट की बात की है. अनु ने एक बार फिर इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उस भयावह घटना को याद किया. (फाइल फोटो)

Anu Agarwal post

अनु अग्रवाल ने एक गहरे और सोचने पर मजबूर कर देने वाले इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने लंबे इलाज और रिकवरी के सफर के बारे में भी बताया. अनु ने लिखा, “लोग चेहरे की बात करते थे, लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं थी. मेरा पूरा शरीर हिल गया था. मैंने बहुत कुछ झेला.” (फाइल फोटो)

Anu Agarwal post

अनु अग्रवाल ने आगे लिखा, “मैंने खुद को पूरी तरह से इलाज के लिए डेडिकेट कर दिया, धैर्य, स्वीकार्यता और खुशी के साथ. लोग चेहरे की बात करते थे, लेकिन इलाज पूरे शरीर का हुआ. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं एक तरह से जादुई रूप से ठीक हो गई.” (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Anu Agarwal

अनु अग्रवाल ने आभार जताते हुए कहा, “योग, अनुशासन, धैर्य, सजग जीवनशैली, ऊपरवाले पर विश्वास… और दया के काम को जारी रखना- यही सबसे बड़े इलाज रहे. प्रकृति के चक्र से जुड़ना, खासकर नवरात्रि के दौरान, मुझे ठीक होने में मदद मिली. टोटल ट्रीटमेंट. यही सबकुछ की नींव है. हैप्पी नवरात्रि!” (फाइल फोटो)

Anu Agarwal post

अनु अग्रवाल का यह पोस्ट 1999 में हुए उस कार एक्सीडेंट के बाद की स्थिति को याद दिलाता है, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थीं और कथित तौर पर कई हफ्तों तक कोमा में रहीं, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. (फाइल फोटो)

Anu Agarwal post

अनु अग्रवाल ने कई इंटरव्यू में इस हादसे न सिर्फ उनके शारीरिक रूप को प्रभावित किया, बल्कि उनकी पूरी सेहत पर गहरा असर डाला, जिसके लिए उन्हें सालों तक रिकवरी और रिहैबिलिटेशन की जरूरत पड़ी. (फाइल फोटो)

Anu Agarwal post

अगर अनु अग्रवाल की बात करें तो वह 90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थीं, जिन्हें महेश भट्ट की 1990 की म्यूजिकल हिट फिल्म ‘आशिकी’ से जबरदस्त पहचान मिली. फिल्म की जबरदस्त सफलता ने उन्हें ‘आशिकी गर्ल’ का टाइटल दिलाया और वह रातों-रात स्टार बन गईं. (फाइल फोटो)

Anu Agarwal post-

इसके बाद उन्होंने ‘किंग अंकल’, ‘खल-नायिका’, ‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. हादसे के बाद अनु ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली और कई सालों तक पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहीं. पिछले कुछ सालों में अनु ने फिर से मीडिया में वापसी की है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वेलनेस, स्पिरिचुएलिटी और समग्र इलाज से जुड़ी बातें शेयर करती नजर आती हैं. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X