Last Updated:
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी सफलता का सारा क्रेडिट अपनी मां बबीता को दिया है. करिश्मा का कहना है कि कपूर खानदान से होने के बावजूद उनका फिल्मी सफर आसान नहीं था, लेकिन हर मुश्किल घड़ी में उनकी मां उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं. भावुक होते हुए करिश्मा ने कहा कि आज वह जीवन में जिस भी मुकाम पर हैं, वह सिर्फ अपनी मां की वजह से हैं. उनके लिए उनकी मां किसी भगवान से कम नहीं हैं, जिन्होंने उनके करियर को संवारने के लिए कड़ा संघर्ष किया.
करिश्मा कपूर ने मां बबिता को दिया अपनी सक्सेस का क्रेडिट.
नई दिल्ली. करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं . उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया. कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद करिश्मा के लिए फिल्मी सफर फूलों की सेज नहीं था. उन्हें शुरुआती दौर में इंडस्ट्री की कई कठिन चुनौतियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. करिश्मा का मानना है कि इन मुश्किल हालातों में उनकी मां बबीता उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनीं. आज अपनी शानदार कामयाबी और टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार होने का पूरा श्रेय करिश्मा अपनी मां के अटूट साथ और संघर्ष को देती हैं.
करिश्मा के लिए भगवान जैसी हैं उनकी मां
भावुक होते हुए करिश्मा ने कहा, ‘मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी हैं. मैं जो भी हूं, मां की वजह से हूं. यूं तो परिवार के सभी लोगों ने मेरा साथ दिया, लेकिन मेरी मां ने मुझे जो आत्मविश्वास और संस्कार दिए, वही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत बने. आज मैं जो कुछ भी हूं, उसका पूरा श्रेय मैं अपनी मां को देती हूं.’
छोटे से करियर में दी कई सफल फिल्में
करिश्मा कपूर ने इस दौरान अपनी मां के फिल्मी करियर के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया, ‘मां ने हिंदी सिनेमा में बहुत कम समय के लिए काम किया, लेकिन उस छोटे से करियर में भी उन्होंने कई सफल फिल्में दीं. यह उनकी प्रतिभा और मेहनत का सबूत है कि कम समय में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली थी.’
राजेश खन्ना-धर्मेंद्र के साथ किया काम
उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उस दौर के बड़े सितारों जैसे राजेश खन्ना, जितेंद्र, मनोज कुमार और धर्मेंद्र के साथ काम किया. इसके अलावा, उन्होंने कपूर परिवार के मशहूर अभिनेताओं शम्मी कपूर और शशि कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर की, हालांकि, उस समय कपूर परिवार में एक परंपरा थी, जिसके अनुसार परिवार की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं. इसी वजह से बाबिता को शादी के बाद अपने फिल्मी करियर को छोड़ना पड़ा. यह उनके लिए एक बड़ा फैसला था, लेकिन उन्होंने अपने परिवार को प्राथमिकता दी और अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान केंद्रित किया.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें


