—Advertisement—

‘मेरे को मारेगा? हर्ष लिंबाचिया ने शेयर किया बेटे का क्यूट धमकी वाला वीडियो, फैंस ने कर दी कमेंट की बौछार

Author Picture
Published On: March 22, 2026

—Advertisement—

Last Updated:


मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर-प्रोड्यूसर हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपने छोटे बेटे यशवीर का चेहरा दिखाकर फैंस का दिन बना दिया था. अब यशवीर का एक वीडियो हर्ष ने शेयर किया है. इस फनी वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

नई दिल्ली. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे यशवीर का चेहरा दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया है. यशवीर को प्यार से ‘काजू’ कहा जाता है. अब हर्ष ने काजू का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में काजू बेहद प्यारा लग रहा है. इस वीडियो में वह काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं.

यशवीर, जिसे प्यार से ‘काजू’ भी कहा जाता है, उसका जन्म 19 दिसंबर, 2025 को हुआ था. अब तकरीबन 3 महीने बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया और परिवार के साथ मिलकर अपने छोटे बेटे काजू का चेहरा दिखाया है, जिसका उनके फॉलोअर्स को ब्रेसरी से इंतजार था. अब हर्ष ने यशवीर की दिलचस्प वीडियो शेयर किया है.

वायरल हो रहा काजू का वीडियो

कॉमेडियन और राइटर हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने बेटे के क्यूट और फनी वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में हर्ष का बेटा बेहद मजेदार अंदाज में नजर आ रहा है. उसकी क्यूट हरकतें और मासूम एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक ट्रेंड वीडियो को अब हर्ष ने अपने बेटे पर रीक्रिएट किया है. इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट की बाढ़ ला दी है.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X