—Advertisement—

‘मेघना गुलजार पर भरोसा सबसे बड़ी भूल थी’, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से राइटर को हुआ मलाल, ‘राजी’ डायरेक्टर पर लगाए आरोप

Author Picture
Published On: March 31, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

‘धुरंधर’ की सफलता को देखते हुए 8 साल पहले आई फिल्म ‘राजी’ के राइटर हरिंदर सिक्का को अपनी गलती पर अफसोस होने लगा है. वो कहते हैं कि उन्हें ‘राजी’ के लिए मेघना गुलजार पर भरोसा नहीं जताना चाहिए था. मेघना को निर्देशन की कमान सौंपना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. राइटर आगे कहते हैं कि लोगों ने उन्हें आगाह किया था लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी. हरिंदर सिक्का के हालिया आरोपों के मुताबिक मेघना ने अपनी विचारधारा के चलते ‘सहमत’ के किरदार को कमजोर दिखाया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘राजी’ के राइटर ने मेघना गुलजार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

नई दिल्ली.  आदित्य धर की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड में एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. पुराने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ‘धुरंधर’ ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है, लेकिन इन सबके बीच अब आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ के राइटर ने विवादित बयान दे दिया है. आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’, हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सेहमत’ पर बेस्ड थी. ‘धुरंधर’ की अपार सफलता को देखते हुए हरिंदर को ‘राजी ‘के लिए मेघना गुलजार पर भरोसा जताने का अफसोस होने लगा है. उन्होंने डायरेक्टर को फिल्म की कमान सौंपने को अपनी सबसे बड़ी भूल बताया.

एक्स पर पोस्ट कर हरिंदर सिक्का कहते हैं कि लोगों ने उन्हें आगाह किया था, लेकिन सबकुछ नजरअंदाज करते हुए उन्होंने अपनी बुक ‘कॉलिंग सहमत’ पर बनी फिल्म ‘राजी’ के लिए मेघना गुलजार को चुना. वो कहते हैं कि मेघना ने अपनी विचारधारा के चलते फिल्म की कहानी को कमजोर कर दिया और ‘सेहमत’ के किरदार को बिगाड़ दिया.

‘राजी’ के राइटर ने मेघना गुलजार पर किरदार बिगाड़ने का लगाया आरोप

हरिंदर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कॉलिंग सहमत ‘राजी’ दुनिया भर में जासूसी पर लिखी गई सबसे बेहतरीन किताबों में शामिल है. यह पाकिस्तान की सीमापार गतिविधियों, बॉलीवुड में मौजूद दुश्मन ताकतों और पंजाब के अपराधियों को उजागर करती है.मेघना गुलजार पर भरोसा जताना मेरी सबसे बड़ी गलती थी. लोगों द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद मैं यह नहीं समझ पाया कि मेघना की विचारधारा की पक्षपात किस तरह मुख्य किरदार की असली भावना को कम कर देगा. उस भावना को दबा देगा’.

मेघना गुलजार पर उठाए सवाल

Related News
Home
Facebook
Telegram
X