—Advertisement—

,

मुडीसेमर में कलश यात्रा में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

Author Picture
Published On: February 19, 2026

—Advertisement—

मुडीसेमर में कलश यात्रा में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडीसेमर स्थित मुडीसेमर शिव मंदिर प्रांगण से महाविष्णु महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों व जयकारों के साथ यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

यात्रा मलिया नदी से पवित्र जल भरकर विंढमगंज बाजार होते हुए राम जानकी डिहवार बाबा मंदिर पहुंची, जहां दर्शन-पूजन के बाद पुनः यज्ञशाला में समापन हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई वेद मोहन दास ब्रह्मचारी बाबा द्वारा की जा रही है। 19 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन हवन, भंडारा, रासलीला एवं प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य राकेश पासवान, जय मौर्य, चंदन, विनोद पासवान, मनीष मद्धेशिया, विजय चौरसिया, अवधेश, संजय एवं उपेंद्र पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ |

Related News
Home
Facebook
Telegram
X