—Advertisement—

,

मुडिसेमर के शिव मंदिर समिति अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: October 5, 2025

—Advertisement—

 

मुडिसेमर के शिव मंदिर समिति अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार


विंढमगंज (सोनभद्र)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुडिसेमर गांव के प्राचीन शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ जय मौर्या पुत्र वासुदेव कुशवाहा पर बीते शनिवार की शाम सलैयाडिह ग्राम पंचायत स्थित कोन मोड़ चौराहे पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों रहीस व रसीद पुत्रगण सुलेमान तथा अरमान पुत्र सादिक निवासी सलैयाडिह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 2023 की धाराओं 110, 115(2), 191(2), 191(3), 299, 351(3), 352, 333 व एससी-एसटी एक्ट 3(1), 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, बीते 1 अक्टूबर को मुडिसेमर के शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान रहीस, रसीद व अरमान ने समिति सदस्यों से विवाद किया था। उस समय अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था, लेकिन जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

इसी रंजिश को लेकर 4 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे जब जयप्रकाश मौर्या सलैयाडिह-कोन मोड़ स्थित एक फास्ट फूड दुकान पर मौजूद थे, तभी उक्त तीनों आरोपी अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग, जिनमें नितेश पासवान और मुकेश मौर्या शामिल थे, मौके पर पहुंचे और किसी तरह अध्यक्ष की जान बचाई।

पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और हमलावरों ने जाते समय उन्हें, समिति के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने धर्म विरोधी अपशब्द भी कहे, जिससे क्षेत्र की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल भिजवाया और मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जांच तेजी से की जा रही है और सभी आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, संजू तिवारी, मनोज पटेल, विजय पासवान, सरयु यादव, अभिषेक प्रताप सिंह ‘किशु सिंह’ समेत दर्जनों लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X