—Advertisement—

,

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का असर: एसीएमओ पहुंचे कचनरवा पीएचसी, निर्माण कार्य रोकने का दिया आश्वासन |

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: August 1, 2025

—Advertisement—

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का असर: एसीएमओ पहुंचे कचनरवा पीएचसी, निर्माण कार्य रोकने का दिया आश्वासन |

कोन/सोनभद्र – नवसृजित विकासखंड कोन के ग्राम पंचायत कचनरवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की दान में प्राप्त जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसीएमओ डॉ. पी.के. राय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतकर्ता सरोज देवी और विश्वजीत श्रीवास्तव से मुलाकात कर मामले को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि जब तक जमीन से संबंधित विवाद का निस्तारण नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा।

शिकायतकर्ताओं ने मांग की कि संपूर्ण हॉस्पिटल परिसर की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए, जिससे अस्पताल की जमीन सुरक्षित रह सके। साथ ही, यह भी सवाल उठाया कि आखिर कब तक अस्पताल की जमीन अतिक्रमण से मुक्त होगी – क्या आत्महत्या के बाद ही कोई सुनवाई होगी?

एसीएमओ ने स्पष्ट किया कि यह मामला राजस्व विभाग से संबंधित है, और स्वास्थ्य विभाग फिलहाल केवल अस्पताल के बाहर की सड़क निर्माण प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता ने अपनी सहमति जताई है।

दानदाता उदय लाल श्रीवास्तव और सीताराम द्वारा वर्ष 1997 में राज्यपाल के नाम दान की गई 5 बीघा भूमि में से केवल डेढ़ बीघा पर ही अस्पताल का निर्माण हुआ है। शेष भूमि पर राजस्व विभाग की लापरवाही से अतिक्रमण हो गया, जहाँ अब निजी मकान खड़े हो गए हैं।

सरोज देवी का आरोप है कि यदि पूरी जमीन पर अस्पताल नहीं बनाया जा सकता तो जमीन उन्हें वापस दी जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित उच्च न्यायालय तक गुहार लगाई है।

पूर्व उपब्लॉक प्रमुख राजनारायण जायसवाल और समाजसेवी जोखन प्रसाद यादव ने भी हॉस्पिटल की जमीन को कब्जा मुक्त कर भव्य सुविधायुक्त हॉस्पिटल निर्माण की मांग की है, जिससे क्षेत्र के गरीब और आदिवासी समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X