जितेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में दी हैं. एक्ट्रेसेस तो उनके साथ डांस करने से काफी कतराती थी. जितेंद्र ने अपने करियर में हर एक्ट्रेस संग काम किया है. लेकिन साल 1969 में उन्होंने नंदा के साथ एक फिल्म में काम किया था. फिल्म का नाम है ‘धरती करे पुकार’. ये फिल्म तो लोगों का दिल जीतन में कामयाब रही थी,साथ ही फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. गाने में नंदा और जितेंद्र की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. वो गाना है ‘जे हम तुम चोरी से…’ इस गाने को को आवाज लता मंगेशकर ने दी थी. आज जितेंद्र के जन्मदिन पर ये गाना फिर से ट्रेंड कर रहा है. नंदा भी अपने दौर की टॉप एक्ट्रेस रही. लेकिन असल जिंदगी उनकी उतनी सफल नहीं रही. एक्ट्रेस ने ताउम्र किसी से शादी नहीं की थी.


