—Advertisement—

,

मिशन शक्ति के तहत छात्रा गोल्डी कुमारी बनीं एक दिवस की प्रभारी निरीक्षक, कोन थाना सोनभद्र

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: September 29, 2025

—Advertisement—

मिशन शक्ति के तहत छात्रा गोल्डी कुमारी बनीं एक दिवस की प्रभारी निरीक्षक, कोन थाना सोनभद्र |

रिपोर्टिंग – चंद्रशेखर प्रसाद

सोनभद्र, 29 सितम्बर 2025।

महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को जीआईसी कॉलेज, कोन की कक्षा 11वीं की छात्रा गोल्डी कुमारी को विशेष अवसर प्रदान किया गया। उन्हें एक दिवस के लिए थाना कोन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।

इस दौरान छात्रा गोल्डी कुमारी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और महिला सुरक्षा एवं छात्राओं की समस्याओं से संबंधित शिकायतों को सुना। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की।

थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने छात्रा को पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें समाज में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है|

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी और वे समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगी।

मिशन शक्ति कार्यक्रम का यह आयोजन न सिर्फ एक छात्रा के लिए यादगार अनुभव बना, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X