Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री में इनसाइडर या स्टारकिड होना सक्सेस की गारंटी नहीं है. ऐसे कई स्टारकिड हैं, जिन्हें ग्रैंड लेवेल और बड़ी बजट की फिल्मों के साथ लॉन्च किया गया, लेकिन बतौर एक्टर स्थापित नहीं हो सके. कुछ इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गए. कई स्टारकिड ने होटल बिजनेस और रियल इन्वेस्टमेंट में काम करना शुरू कर दिया.
कई ऐसे स्टारकिड भी हैं, जिनके हीरो-हीरोइन या डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पेरेंट्स ने पानी की तरह पैसा बहाया. लेकिन बेटे या बेटी को सक्सेस नहीं दिला सके. यहां हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेट पर बहुत गुस्सैल था. गुस्से में या नेगेटिवर रोल नहीं करने की वजह से कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिजेक्ट कीं. इंडस्ट्री में कई साल होने के बाद भी जब करियर नहीं बन पाया, तो डायरेक्टर पिता इंडस्ट्री कई बड़े स्टार्स को कास्ट कर फिल्म बनाई. वो भी सफल नहीं हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

70 और 80 के दशक में ब्लॉकबस्टर देने वाले और जो अपने नाम से ही फिल्म को हिट कराने की हिम्मत रखते थे, उस डायरेक्टर ने साल 2002 में ऐसी फिल्म बनाई जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, आगित्य पंचोली, मनीषा कोइराला, रंभा समेत कई बड़े कलाकार थे. डायरेक्टर ने अपने बेटे को सुपरविलेन का रोल दिया. लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई. डायरेक्टर का नाम राजकुमार कोहली है.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

साल 2002 में आई इस फिल्म का नाम ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ है. फिल्म का सेंटर प्वाइंट ये सुपरस्टार्स नहीं थे. पूरी कहानी एक ऐसे एक्टर के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसे बड़े पर्दे पर फिर से स्थापित करने की कोशिश की जा रही थी. यह एक्टर उनका बेटा राजकुमार कोहली था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशाई हो गई लेकिन बाद में टीवी पर काफी देखी गई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म के जरिए निर्देशक राजकुमार कोहली ने अपने बेटे के डूबते करियर को सहारा देने के लिए अपनी पूरी पूंजी और प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी थी. फिल्म में ‘इच्छाधारी नाग’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि अरमान कोहली थे. अरमान कोहली का जन्म 23 मार्च 1972 को हुआ था. उनके पिता, राजकुमार कोहली, 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड के एक ऐसे दिग्गज निर्माता-निर्देशक थे, जिनका नाम ही फिल्म हिट होने की गारंटी माना जाता था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @armaankohliofficial)

अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली ने ‘नागिन’ और ‘जानी दुश्मन’ जैसी मल्टी-स्टारर फिल्मों जरिए ने पूरी इंडस्ट्री पर राज किया. वहीं, अरमान कोहली की मां, निशि कोहली, अपने समय की एक बेहद खूबसूरत और प्रतिष्ठित अभिनेत्री थीं, जिन्होंने हिंदी और पंजाबी सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी. अरमान कोहली का बचपन ऐसे माहौल में बीता जहां कैमरे, लाइट्स और राज कपूर से लेकर धर्मेंद्र तक जैसे सुपरस्टार्स उनके घर के आंगन का हिस्सा थे. उन्हें कभी ऑडिशन की कतारों में धक्के नहीं खाने पड़े. उनके लिए उनके पिता ही उनके सबसे बड़े फाइनेंसर, डायरेक्टर और गॉडफादर थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @armaankohliofficial)

1992 में उन्हें दिव्या भारती के अपोजिट फिल्म ‘दीवाना’ ऑफर हुई. उन्होंने शूटिंग शुरू भी की, लेकिन सेट पर अपने अत्यधिक गुस्सैल स्वभाव और निर्माताओं के साथ विवाद के कारण वह फिल्म से बाहर हो गए. उनकी जगह शाहरुख खान को मौका दिया गया. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और शाहरुख रातों-रात स्टार बन गए.इसके बाद अब्बास-मस्तान ने उन्हें ‘बाजीगर’ में लीड रोल ऑफर किया. अरमान कोहली ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वह शुरुआत में ही कोई ‘ग्रे शेड’ या विलेन का रोल नहीं करेंगे. यह रोल भी शाहरुख खान की झोली में गया और इतिहास रच दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @armaankohliofficial)

1995 में आदित्य चोपड़ा ने जब उन्हें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) में काजोल के मंगेतर (कुलजीत) का रोल ऑफर किया. अरमान कोहली ने कहा कि वे सिर्फ लीड हीरो का रोल करते हैं. बाद में यह रोल यह रोल परमीत सेठी ने किया. अरमान जिन फिल्मों को ठुकरा रहे थे, वे बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन रही थीं और उनके पिता उन्हें जिन फिल्मों में (‘विरोधी’, ‘औलाद के दुश्मन’) लगातार लॉन्च और री-लॉन्च कर रहे थे, वे बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @armaankohliofficial)

1992 में ‘विरोधी’ से डेब्यू करने के बाद अरमान ने ‘अनाम’, ‘कोहरा’, ‘जुआरी’ जैसी कई फिल्में कीं, जो फ्लॉप रहीं. 1997 में उनके पिता ने सनी देओल और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारों का सहारा लेकर ‘कहर’ बनाई, जिसने थोड़ी बहुत कमाई की लेकिन अरमान कोहली को स्टार नहीं बना सकी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @armaankohliofficial)

2015 में सलमान खान की सिफारिश पर उन्हें ‘प्रेम रतन धन पायो’ में एक शानदार नेगेटिव रोल मिला. फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन उनके करियर को नया आयाम नहीं मिल सका.2013 में अरमान कोहली ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 7’ में कदम रखा. यह शो उनके लिए एक वरदान भी था और एक अभिशाप भी. जनता ने पहली बार अरमान को बिना स्क्रिप्ट के देखा. शो में उनका गुस्सा, सह-प्रतियोगियों (जैसे वीजे एंडी और कुशल टंडन) के साथ भयंकर लड़ाई और गालियां चर्चा का विषय बन गईं. तनीषा मुखर्जी के साथ उनके रोमांस ने खूब सुर्खियां बटोरीं. अरमान कोहली वर्तमान में ‘वी एनॉरटेन’ के सीईओ हैं और भविष्य में निर्देशन में कदम रखने की योजना बना रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @armaankohliofficial)


