—Advertisement—

,

मांदर की थाप और आदिवासी नृत्य से गूंजेगा इंटरमीडिएट कॉलेज मैदान

Author Picture
Published On: November 14, 2025

—Advertisement—

मांदर की थाप और आदिवासी नृत्य से गूंजेगा इंटरमीडिएट कॉलेज मैदान

विंढमगंज। थाना क्षेत्र के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर राजा बरियार शाह समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की जाएगी।

कार्यक्रम के सचिव संतोष सिंह गोंड ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाने के लिए आसपास के कई गाँवों से लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मांदर की थाप और आदिवासी नृत्य से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठेगा, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य एवं आकर्षक बनेगा।
समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X