—Advertisement—

,

महिला ग्राम प्रधान की अगुवाई में परोपकार सेवा समिति संस्था के द्वारा जरूरतमंदों में बाटे गए 150 कंबल।

Author Picture
Published On: January 19, 2025

—Advertisement—

महिला ग्राम प्रधान की अगुवाई में परोपकार सेवा समिति संस्था के द्वारा जरूरतमंदों में बाटे गए 150 कंबल।

कंबल पाकर वृद्ध जनों ने परोपकार सेवा संस्था को दिया धन्यवाद ।

(दुद्धी/सोनभद्र)-दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के क्षेत्रीय गांव झारोकला मगरदहा बांध पर नवनिर्मित छठ घाट पे आज रविवार की सुबह 11:00 बजे परोपकार सेवा समिति संस्था के तत्वाधान एवं बबीता देवी ग्राम प्रधान झारोकला व उनके पति जियुत कुमार मौर्य के संयुक्त अगुवाई में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंद ,वृद्धजन ,दिव्यांगजन महिला ,पुरुष ग्रामीणों को भोजन करने के उपरांत डेढ़ सौ कंबल वितरण किया गया,

जिन्हें पाकर उन्हें उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान दिख रही थी ,कंबल पाने के बाद भावुक हुए वृद्धजनों ने बताया कि इस ठंड में हम सभी जरूरतमंदों के बीच परोंपकार संस्था एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से कंबल वितरण किया गया है, और सभी को भोजन भी कराया गया है।जो एक सुगम व पुनीत कार्य है ।इस कार्य के लिए हम सभी उन्हें पूरे मन से आशीर्वाद देते हैं। और ईश्वर से कामना करते हैं, कि ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद हमेशा करते रहें।इस मौके पर संस्था के राजकुमार यादव, हेमंत लोढ़ा, महेंद्र यादव, कल्पना शुक्ला,आनंद शुक्ला, डॉ शोभित श्रीवास्तव ,आरके श्रीवास्तव सोनू सिंह राठौड़, व ग्रामीण रामवृक्ष बैगा,कारी राम, राम आशीष कुशवाहा संतोष अग्रहरि, मुकेश कुमार सदस्य, रजवंती देवी( बीडीसी)रामप्रताप बैगा दिनेश बैगा, रामसिंह ,कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X